Search

 
 
 

घाटशिला : आइसक्रीम वैन से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के कशीदा ओवरब्रिज के समीप आइसक्रीम वैन से बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो युवक टकरा गये. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायल युवक को 108 एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल भेजा गया. इस दुर्घटना में घाटशिला थाना क्षेत्र के मनोहर कॉलोनी निवासी चंदन नामाता और आकाश नामाता का प्राथमिक उपचार अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मीरा मुर्मू ने किया. डॉ. मीरा मुर्मू ने बताया कि चंदन को सिर में गंभीर चोट लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abhishek-agarwal-goldie-nominated-as-general-secretary-and-sunny-sanghi-treasurer/">जमशेदपुर

: अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ महामंत्री एवं सन्नी संघी कोषाध्य्क्ष मनोनीत
उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल जमशेदपुर रेफर किया गया है, जबकि आकाश का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है. कुछ देर देखने के बाद यदि गंभीर स्थिति बनती है तो उसे रेफर किया जाएगा, अन्यथा छोड़ दिया जाएगा. घटना के संबंध में आकाश ने बताया कि यह दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर कशीदा की ओर जा रहे थे. अचानक आइसक्रीम वैन के ब्रेक मार देने के कारण बाइक जाकर उससे टकरा गई. समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना थाना को नहीं है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही