Search

 
 
 

घाटशिला : प्रखंड कांग्रेस कमेटी ने गंगाराम सिंह को खाद्य सामग्री देकर की मदद

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : कांग्रेस पार्टी की ओर से कीताडीह गांव निवासी गंगाराम सिंह को पर्व त्योहार को देखते हुए शनिवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से तापस चटर्जी ने खाद्य सामग्री और वस्त्र देकर मदद की. तापस चटर्जी ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जरूरतमंदों की मदद के लिए तैयार रहती है. पर्व त्योहार को देखते हुए उन्हें आर्थिक सहयोग की जरूरत है. आंख का ऑपरेशन कर कांच की गोली लगा देने के कारण गंगाराम सिंह काम नहीं कर पा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-congressmen-are-unable-to-provide-civic-facilities-to-the-chuna-bhatta-settlement-despite-their-own-government/">जमशेदपुर

: खुद की सरकार के बावजूद चूना भट्टा बस्ती को नागरिक सुविधा नहीं दिला पा रहे कांग्रेसी
इस कारण पूरा परिवार आर्थिक संकट से गुजर रहा है. प्रशासन की ओर से उसे न्याय दिलाने के लिए मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अमित राय, विमान विश्वास, अर्जुन सिंह, शेख फारुख, नीलू दत्ता सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही