Search

 
 
 

जमशेदपुर : खुद की सरकार के बावजूद चूना भट्टा बस्ती को नागरिक सुविधा नहीं दिला पा रहे कांग्रेसी

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : झारखंड में झामुमो के साथ कांग्रेस भी सरकार में शामिल है. पार्टी के कई मंत्री भी हैं. इसके बावजूद कांग्रेसी जुगसलाई में करीब साल 2011 में बसाई गई चूना भट्टा बस्ती में मूलभूत सुविधाएं नहीं दिला पा रहे हैं. यहां न तो विद्युतीकरण हुआ है और न ही जलापूर्ति की व्यवस्था है. लोगों के झोपड़ेनुमा मकान हैं. सड़क भी नहीं बनी है, लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है. बरसात में रास्तों में कीचड़ भर जाता है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-children-put-up-exhibition-of-handmade-lamps-in-kashidih-school-there-was-a-lot-of-shopping/">जमशेदपुर

: काशीडीह स्कूल में बच्चों ने हस्त निर्मित दीयों की लगाई प्रदर्शनी, खूब हुई खरीदारी

अपने मंत्री और विधायकों से संपर्क नहीं साध पाते युवा कांग्रेस नेता 

वहीं, जब से प्रदेश में झामुमो व कांग्रेस की गठबंधन वाली सरकार बनी है, तब से युवा कांग्रेस नेता नवनीत मिश्रा और नीरज सिंह के नेतृत्व में डीसी ऑफिस पर कई बार प्रदर्शन हो चुका है. दोनों नेता डीसी को ज्ञापन सौंपते हैं, लेकिन शायद कभी अपने मंत्री और विधायकों से संपर्क नहीं साध पाते हैं वरना चूना भट्टा का कायाकल्प हो जाता. इलाके के लोगों का कहना है कि अपनी सरकार में अगर कांग्रेसियों को प्रदर्शन करना पड़ रहा है, ज्ञापन देना पड़ रहा है तो यह शहर के लिए शर्मनाक स्थिति है. इसे भी पढ़े : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-102-teachers-of-high-school-will-get-the-benefit-of-selection-pay-scale/">गिरिडीह

: हाई स्कूल के 102 शिक्षकों को मिलेगा प्रवरण वेतनमान का लाभ

अतिक्रमण हटाकर 120 परिवारों को दी गई थी जगह 

इलाके के लोगों ने बताया कि चूना भट्टा बस्ती को साल 2011 में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और टाटा स्टील यूटिलिटीज इंफ्रास्ट्रक्चर सर्विसेज लिमिटेड (टीएसयूआईएसएल) ने बसाया था. अतिक्रमण हटाकर 120 परिवारों को यहां जगह दी गई थी. लेकिन 11 साल गुजर जाने के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने बस्ती की सुधि नहीं ली. टीएसयूआईएसएल ने भी यहां कोई आधारभूत संरचना तैयार नहीं किया है. बस्ती में नाली, सड़क, बिजली आपूर्ति, पानी आपूर्ति आदि नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. चूना भट्टा बस्ती के राकेश बताते हैं कि उनका जीवन नर्क है. बरसात में और दिक्कत हो जाती है. इसे भी पढ़े : दो">https://lagatar.in/training-period-of-new-dsp-will-be-two-years-service-may-be-terminated-due-to-these-reasons/">दो

साल होगा नये डीएसपी का प्रशिक्षण अवधि, इन कारणों से सेवा हो सकती है समाप्त
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही