Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : मजदूर दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मजदूर दिवस पर सोमवार को आईसीसी वर्कर्स यूनियन कार्यालय मऊभंडार में शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. यूनियन के महासचिव ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि मजदूरों का बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा. उस आंदोलन के कारण है ही आज मजदूरों को 8 घंटे का काम मिल रहा है. मौके पर कार्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. रक्तदान शिविर का शुभारंभ आईसीसी कंपनी के एमडी एसएस शेट्टी ने फीता काटकर किया. रक्तदाताओं को पुष्पगुच्छ देकर हौसला अफजाई किया गया. शाम को स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल थे. देर रात तक लोगों ने कार्यक्रम का लुफ्त उठाया. मौके पर मुख्य रूप से भुनेश्वर तिवारी, यूनियन अध्यक्ष वीरेंद्र नारायण सिंहदेव, एनके राय, प्रकाश शर्मा, जितेंद्र सिंह धारीवाल सहित काफी संख्या में यूनियन के नेता शामिल थे. इसे भी पढ़ें :बिष्टुपुर">https://lagatar.in/bishtupur-chain-and-mangalsutra-snatched-from-old-womans-neck/">बिष्टुपुर

: वृद्धा के गले से चेन व मंगलसूत्र की छिनतई

केबीपी एंड संस प्रबंधन ने मजदूरों को किया सम्मानित

केबीपी एंड संस प्रबंधन ने मजदूर दिवस मनाया. मौके पर मजदूरों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. प्रबंध निदेशक कौशिक कुमार ने मजदूरों से कहा कि आज मजदूरों को जो सुविधा मिल रही है काफी लंबी लड़ाई के बाद मिली है. इसलिए मजदूर पूरे विश्वास और लगन के साथ काम करें. मौके पर मुख्य रूप से संध्या बागती, मिर्जा सोरेन पायल नामाता, नीता दे, शेख गुलअफशा, बादल मुंडा वीरेंद्र प्रसाद गणेश कर्मकार सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :बिष्टुपुर">https://lagatar.in/bishtupur-chain-and-mangalsutra-snatched-from-old-womans-neck/">बिष्टुपुर

: वृद्धा के गले से चेन व मंगलसूत्र की छिनतई
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही