Ghatshila (Rajesh Chowbey) : थाना क्षेत्र के गंधनिया गांव से 27 जनवरी को आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिला अंतर्गत बीरापल्ली गांव में काम करने गए बुढान मुर्मू की मौत 27 फरवरी को हो गई. घटना की सूचना आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा 1 मार्च को परिवार वालों को दी गई. सूचना पर मृतक की पत्नी जारामनी मुर्मू तथा अपने दो दामाद के साथ आंध्र प्रदेश रवाना हो गई. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मृतक का अंतिम संस्कार वहीं कर दिया गया. वापस 4 मार्च को गांव पहुंचने पर घटना की जानकारी 5 मार्च को विधायक रामदास सोरेन को दी. इसे भी पढ़ें : बालूमाथ">https://lagatar.in/holi-milan-ceremony-organized-in-block-cum-circle-office/">बालूमाथ
: बीडीओ और उप प्रमुख ने अंचल कर्मियों और प्रखंड के लोगों संग खेली होली
तिलैया : 12 सालों से टाउन हॉल पर कब्जा जमाए हुए है नगर परिषद, अपना नहीं है भवन
: बीडीओ और उप प्रमुख ने अंचल कर्मियों और प्रखंड के लोगों संग खेली होली
मृतक की पत्नी से मिले विधायक प्रतिनिधि
सूचना पर विधायक रामदास सोरेन ने सोमवार को अपने प्रतिनिधि जगदीश भगत एवं झामुमो नेता काजल डॉन, मुखिया हीरालाल मुर्मू को गांव भेजकर विस्तृत जानकारी लेने अन्य कागजात लाने का निर्देश दिया. विधायक प्रतिनिधि ने गांव जाकर पीड़ित परिवार से मिलकर सारे कागजात के साथ मृतक की पत्नी जारामनी मुर्मू के साथ मुआवजा के लिए बीडीओ को लिखित आवेदन सौंपा. घटना के संबंध में मृतक की पत्नी जारा मुनि मुर्मू ने बताया कि आंध्र प्रदेश में इन दिनों प्रवासी मजदूरों के साथ रोजगार को लेकर हो रहे अत्याचार का शिकार हमारे पति भी हुए हैं. इसे भी पढ़ें : झुमरी">https://lagatar.in/jhumri-tilaiya-town-hall-has-been-encroached-upon-by-the-municipal-council-for-12-years-the-building-is-not-its-own/">झुमरीतिलैया : 12 सालों से टाउन हॉल पर कब्जा जमाए हुए है नगर परिषद, अपना नहीं है भवन
Leave a Comment