Search

 
 
 

घाटशिला : बुरुडीह डैम नये साल के दूसरे दिन भी पर्यटकों से रहा गुलजार

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों में नये साल का जश्न मनाने के लिए दूसरे दिन सोमवार को भी लोग पहुंच रहे है. नये साल के दूसरे दिन भी लोगों ने जमकर मस्ती की. पर्यटकों की भीड़ के कारण जाम की स्थिति बन गई. पर्यटन क्षेत्र में एसडीपीओ कुलदीप टोप्पो स्वयं सुरक्षा की कमान संभाल हुए थे.

पिकनिक का लोगों ने जमकर आनंद उठाया

[caption id="attachment_515736" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/picnik-ghatshila.jpg"

alt="" width="600" height="279" /> सुरक्षा का जायजा लेते एसडीपीओ.[/caption] एसडीपीओ  भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र पर नजर बनाए हुए थे. उन्होंने कहा कि कोई अप्रिय घटना नहीं घटे इसके लिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्यापक व्यवस्था की गई है. बुरुडीह डैम सहित अन्य पिकनिक स्पॉट पर लोगों ने पिकनिक का आनंद उठाया. कहीं भी किसी तरह की कोई अप्रिय घटना नहीं घटी. घाटशिला सहित पश्चिम बंगाल, ओडिशा तथा जमशेदपुर के आसपास क्षेत्रों से पहुंचे पर्यटकों ने प्रकृति की गोद में बसे बुरुडीह डैम का आनंद लिया. सुरक्षा को लेकर पुलिस पदाधिकारी सहित जवान को तैनात किया गया था. इसे भी पढ़ें :शराब">https://lagatar.in/wah-re-wah-home-delivery-was-done-by-ordering-liquor-from-courier-this-is-how-the-secret-was-revealed/">शराब

के ल‍िए क्‍या-क्‍या…कूर‍ियर से मंगाकर होती थी दारू की होम ड‍िलीवरी, ऐसे खुला राज
[wpse_comments_template] Photo : burudeeh daim ka jaayaja lete esadeepeeo evan vaahano kee lagee bheed.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही