Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संतनन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर के बच्चों ने सीखा आग पर काबू पाने का गुर

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नन्दलाल स्मृति विद्या मंदिर में बुधवार को झारखंड अग्निशमन विभाग ने आग से सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान चलाया. फायर स्टेशन अधिकारी, गोलमुरी श्री बुधनाथ ओरंग के नेतृत्व में नवी तथा ग्यारहवी कक्षा के समक्ष मॉकड्रिल किया गया. अग्निशमन विभाग के कर्मी राकेश तिवारी ने आग से बचाव के विभिन्न उपायों का प्रदर्शन माक ड्रिल के माध्यम से किया. अग्निशमन दस्ता के सदस्यों ने सिलेंडर से निकले गैस में लगी आग पर नियंत्रण पाने के लिए पानी से भीगे हुए कपड़े को गैस सिलेंडर पर लगाकर आग बुझाकर दिखाया, तेल में लगी आग, सूखी लकड़ियों की आग एवं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों द्वारा आग पर काबू पाने,अग्निशमन सिलिंडर के प्रकार, उसका प्रयोग, उनमें चिन्हित शब्दों के अर्थ आदि की जानकारी बच्चों को दी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-chowka-police-station-area-becoming-hub-of-illegal-businesses-police-administration-silent/">चांडिल

: गैर कानूनी धंधों का हब बनता जा रहा चौका थाना क्षेत्र, पुलिस-प्रशासन मौन

बच्चे और अभिभावक हुए जागरूक

अग्निशमन दल के पदाधिकारी ने बताया कि आपदा से निपटने के लिए जागरुकता आवश्यक है. जागरुकता फैलाकर हम आग से होने वाले नुकसान को कम कर सकते हैं. प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने कहा कि अग्निशमन दस्ता का यह प्रदर्शन स्कूल में आयोजित किया जाना एक अच्छी पहल है. इससे बच्चे और अभिभावक जागरूक होंगे. मौके पर विद्यालय प्रबंधक डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार, प्रबंधन समिति के सदस्य आर जी चौमाल, एस आर दत्ता, अर्पा भट्टाचार्य सहित कई शिक्षक- शिक्षिकायें उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-aspire-organized-a-get-together-of-fln-volunteers-from-94-schools/">मझगांव

: एस्पायर ने 94 विद्यालयों के एफएलएन वॉलेंटियर्स का मिलन समारोह किया आयोजित
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही