Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : कालचिति गांव में 16 प्रहर संकीर्तन का समापन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड के कालचिति गांव में 16 प्रहर व्यापी अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का दधि उत्सव के साथ रविवार को समापन हुआ. राधारानी क्लब हरिनाम संघ के तत्वावधान में आयोजित संकीर्तन में महिला कीर्तन मंडलियों को सुनने के लिए दूर दराज से लोग पहुंचे. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू भी संकीर्तन में शामिल हुई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-kunal-shadangi-participated-in-the-100th-episode-of-prime-ministers-mann-ki-baat-program/">आदित्यपुर

: प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड में कुणाल षाड़ंगी हुए शामिल

संकीर्तन में कई महिला कीर्तन मंडलियों ने लिया भाग 

संकीर्तन में कागज पाल महिला सम्प्रदाय तथा जामबनी सम्प्रदाय पश्चिम मेदनीपुर, सबुज साथी महिला सम्प्रदाय पाटपुर, पश्चिम बंगाल, राधिका पाल काड़ाडुबा, पतिलाल महतो सम्प्रदाय कालचिति तथा चांडिल पुरानडीह से कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया. राधारानी क्लब के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन करने से क्षेत्र में अच्छी बारिश,सुख समृद्धि बनी रहती है. संकीर्तन को सफल बनाने में बुद्धेश्वर महतो, ज्योतिन महतो समेत ग्रामीण जुटे रहे. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mining-a-and-electrical-won-their-matches-in-the-inter-departmental-flood-light-cricket-competition/">किरीबुरू

: अंतर विभागीय फ्लड लाइट क्रिकेट प्रतियोगिता में माइनिंग ए और इलेक्ट्रिकल ने जीते अपने मैच         
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही