Search

घाटशिला : कांग्रेस का संगठन सशक्तीकरण अभियान के तहत बैठक आयोजित

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी गई है. इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार के नेतृत्व में संगठन सशक्तीकरण अभियान के तहत बैठक का आयोजन टाउन हॉल में हुआ. इसकी अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की. इसमें मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कार्यकर्ताओं को जागना होगा. केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में एसटी, एससी, अल्पसंख्यक पर लगातार अत्याचार हो रहा है. आने वाले दिनों में यदि केंद्र में भाजपा की सरकार बनती है तो घाटशिला को भी मणिपुर बनने से कोई रोक नहीं सकता है. इसके अलावा उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-balcony-fell-in-workers-college-students-narrowly-escaped-ajsu-student-union-demonstrated/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में छज्जा गिरा, बाल बाल बचे छात्र, आजसू छात्र संघ ने किया प्रदर्शन

बूथ व पंचायत कमेटी को मजबूत करने पर जोर

उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए सबसे बड़ी शक्ति बूथ एवं पंचायत कमेटी के कार्यकर्ता होते है. इसलिए प्रखंड कमेटी की जिम्मेदारी है कि दोनों कमेटी को मजबूत करें. सभी प्रखंड कमेटी आगामी बैठक में बूथ कमेटी तथा पंचायत कमेटी का गठन कर जिला अध्यक्ष को सूची दें. इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने "जुटेगा भारत-जीतेगा इंडिया" का नारा लगाया. मौके पर मुख्य रूप से जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र की संयोजक रमा खालखो, कांग्रेस जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष अमित राय, तापस चटर्जी कॉल्टु चक्रवर्ती, सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रखंड एवं मंडल अध्यक्ष तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp