Search

 
 
 

घाटशिला : विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर में 4.65 करोड़ की परिसंपत्ति का हुआ वितरण

 
Ghatshila (Rajesh Chaubey) : विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रविवार को घाटशिला स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में विधिक सेवा सशक्तीकरण शिविर आयोजित की गई. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में एसीजेएम सुशीला सोरेंग उपस्थित थी. उन्होंने महिला लाभुकों को कानूनी सलाह देते हुए कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो तो न्यायालय में आयोजित होने वाले लोक अदालत में अपनी समस्या को रखें, उसका जल्द से जल्द निदान किया जाएगा. इसके अलावा महिलाओं को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक किया. शिविर में विभिन्न योजना मद से 4 करोड़ 65 लाख की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. जिसमें कृषि विभाग की ओर से 19 किसानों को 8 लाख 40 हजार का केसीसी ऋण दिया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-eye-check-up-camp-organized-by-ankur-club-rajstate/">घाटशिला

: अंकुर क्लब राजस्टेट की ओर से नेत्र जांच शिविर आयोजित

ग्रामीणों को कई योजनाओं का मिला लाभ

मनरेगा योजना के तहत बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 19 लाख 50 हजार एवं बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर 44 लाख और सावित्रीबाई फुले कृषि समृद्धि योजना के तहत 20 लाभुकों के बीच 80 हजार रुपया का वितरण किया गया. सहित अन्य कई योजनाओं का लाभ उपस्थित ग्रामीणों को दिया गया. शिविर में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देव्यानी मुर्मू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, बीडीओ कुमार अभिनव, प्रखंड कृषि पदाधिकारी प्रहलाद पुष्टि, कल्याण पदाधिकारी संजय शाह समेत कई लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही