Search

 
 
 

घाटशिला : एनएमओपीएस-जोएचएआरओटीईएफ का जिला अधिवेशन 9 जुलाई को

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्राथमिक विद्यालय घाटशिला परिसर में 9 जुलाई को होने वाले एनएमओपीएस-जोएचएआरओटीईएफ पूर्वी सिंहभूम का जिला अधिवेशन सह जिला कमेटी पुनर्गठन को सफल बनाने की रणनीति हेतु एक बैठक गंगाधर महतो की अध्यक्षता में गुरुवार को आयोजित की गई. बैठक में घाटशिला प्रखंड के साथ-साथ अन्य प्रखंडों के भी विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मी शामिल हुए. एनएमओपीएस-जोएचएआरओटीईएफ का वर्तमान में मुख्य लक्ष्य एनएसडीएल से राशि की वापसी एवं सभी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति उम्र 60 से बढ़ाकर 62 साल करने को लेकर है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-dvc-to-build-countrys-second-state-of-the-art-e-power-house-in-kumardhubi/">धनबाद

: कुमारधुबी में देश का दूसरा अत्याधुनिक ई-पावर हाउस बनाएगा डीवीसी

नेताजी सुभाष भवन में आयोजित होगा अधिवेशन

इस संदर्भ में 9 जुलाई को एनएमओपीएस-जोएचएआरओटीईएफ का जिला अधिवेशन घाटशिला में आयोजित होना है. गुरुवार को आयोजित बैठक में सभी सरकारी कर्मियों से आह्वान किया गया कि 9 जुलाई को घाटशिला स्थित नेताजी सुभाष भवन, टाउन हॉल में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस अधिवेशन को सफल बनाएं. अधिवेशन को सफल बनाने हेतु टीम गठित की गई है. इन टीमों को कार्यभार दिया गया है ताकि अधिवेशन को सफलता पूर्वक संपन्न किया जा सके. बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए प्रखंड संयोजक, जिला प्रतिनिधि, राज्य प्रतिनिधि, कई वरिष्ठ शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं सरकार के विभिन्न विभागों से कर्मी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही