Search

घाटशिला : प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में अदा की गई ईद उल फितर की नमाज

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के विभिन्न मस्जिदों में गुरुवार को ईद उल फितर की नमाज अदा की गई. नमाज के बाद एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी. नवाबकोठी के कामगारशाह मस्जिद में सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज अदा की गई जबकि मऊभंडार में सुबह 8:30 बजे ईद उल फितर की नमाज अदा किया गया. इसके अलावा घाटशिला मुस्लिम बस्ती जमा मस्जिद तथा फुलपाल मस्जिद में भी लोगों ने ईद की नमाज अदा की. नमाज के पहले बयान हुआ. बाद में मऊभंडार जमा मस्जिद एवं ईदगाह कमेटी के सचिव मोहम्मद नसीम ने वार्षिक आय व्यय का पूरा ब्यौरा दिया. जिसमें 7 लाख 56 हजार का आए और 6 लाख 2 हजार का खर्च दिखाया गया. लेकिन फिर तामीर मस्जिद के काम का हिसाब किताब देते हुए उन्होंने बताया कि अभी हम लोगों को इसमें और पैसे की जरूरत है. इसे भी पढ़ें : सुप्रीम">https://lagatar.in/important-comment-of-supreme-court-private-hospitals-take-land-on-subsidy-but-do-not-keep-beds-for-the-poor/">सुप्रीम

कोर्ट की अहम टिप्पणी, निजी अस्पताल सब्सिडी पर जमीन लेते हैं, पर गरीबों के लिए बेड नहीं रखते
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-EID-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उन्होंने कहा कि अगर किसी को हिसाब किताब देखना है तो वह मस्जिद आ कर नमाज के समय कमेटी से मिलकर पूरा हिसाब देख सकता है. मऊभंडार जामा मस्जिद की खास बात है कि वहां ईद या बकरीद के मौके पर एक-एक पैसे का पूरा हिसाब दिया जाता है. ईद के नमाज के बाद लोग आपस में गले मिले और एक दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दिया. फिर वहां पर एक अलग तरह के चंदे की व्यवस्था को देखा गया जो कुछ लोग फिलिस्तीन में तबाह हुए लोगों के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे थे. इस पर डॉ कमर अली ने उन लोगों से बात करके इसके बारे में और जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/sarhul-puja-performed-in-traditional-manner-in-palamu-grand-procession-took-place/">पलामू

में पारंपरिक तरीके से की गई सरहुल पूजा, निकला भव्य जुलूस

डुमरिया : हर्षोल्लास के साथ मना ईद

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Dumaria-EID.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Dumaria (Sanat Kumar Pani) : डुमरिया प्रखंड में ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई. इस अवसर पर बड़ाकांजिया, डुमरिया और नयाग्राम मस्जिद में ईद की नमाज अदा की गई. लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-news-including-75-liters-of-country-liquor-and-1600-kg-mahua-seized-from-chando-fores/">बोकारो

: चांदो जंगल से 75 लीटर देसी शराब व 1600 किलो महुआ जब्त समेत 2 खबरें
बड़ाकांजिया में बीडीओ निलेश कुमार मुर्मू, सीओ चंचला कुमारी और थाना प्रभारी सुगना मुंडा, मुखिया सुरेश हेंब्रम ने मस्जिद पहुंचकर लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी. मौके पर शेख बेलालुद्दीन, इस्ताक, शेख सलाउद्दीन, मो. मुस्तकीम, शेख गुलाबुद्दीन, मो. मुख्तार, शेख साहराब आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/sarhul-puja-performed-in-traditional-manner-in-palamu-grand-procession-took-place/">पलामू

में पारंपरिक तरीके से की गई सरहुल पूजा, निकला भव्य जुलूस

घाटशिला : पुखुरिया में 16 प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन शुरू

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Ghatshila-Pukhuria-Harinam-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के देवली पुखुरिया में 16 प्रहर अखण्ड हरिनाम संकीर्तन का जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. मुर्मू ने पुजारी ऋषिकेश दास, निशिकांत दास व आनंद दास से विधिवत पूजा अर्चना करा कर क्षेत्र में सुख शांति व समृद्धि की कामना की. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने कहा कि हरिनाम संकीर्तन से आध्यातमिक सुख की अनुभूति होती है. हरेकृष्ण महामन्त्र के जाप से मानव चेतना जागृत होती है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ghagharathi-waterfall-is-being-developed-as-eco-tourism/">किरीबुरु

: घाघरथी झरना को इको टूरिज्म के रुप में किया जा रहा विकसित
जप और कीर्तन से चारों ओर भक्ति की धारा बहती है. इस बार दीनबंधु दास सम्प्रदाय हुल्लूंग, सुशील डांगर संप्रदाय बांकुड़ा, सनातन गोस्वामी चांद बंदी सम्प्रदाय बांकुड़ा, रिया राय राधाकृष्ण महिला सम्प्रदाय पश्चिम मेदनीपुर, अशोक कुंज सम्प्रदाय काशिदापिंडराशोल कीर्तन सम्प्रदाय की कीर्तन मंडली भाग ले रही है. इस मौके पर गौर हरि दास, अध्येता दास, रंजीत मंडल, अनिल मंडल, नंद किशोर दास, राधेश्याम दास, शम्भूनाथ मंडल, मधुसूदन दास, नगेन मंडल समेत अनेक लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-2-news-including-75-liters-of-country-liquor-and-1600-kg-mahua-seized-from-chando-fores/">बोकारो

: चांदो जंगल से 75 लीटर देसी शराब व 1600 किलो महुआ जब्त समेत 2 खबरें

बहरागोड़ा : ढोल व मांदर की थाप पर थिरके के महिला व पुरुष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Sarhul.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलाबांध पंचायत के समीप जहेर थान में गुरुवार को सरहुल बड़ी धूमधाम से मनाया गया . इस अवसर पर सुबह देहुरी खोका मुंडा के द्वारा धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार पूजा अर्चना की गई. साथ ही दोपहर को पूजा अर्चना के पश्चात भक्त जनों के बीच खिचुड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया और श्याम को मादर तथा ढोल के ताल में महिला तथा पुरुषों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया. उधर मुख्य अतिथि के रूप में बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित होकर क्षेत्र के सुख, समृद्धि और शांति के लिए जहेर थान में पूजा अर्चना की तथा ढोलक बजाकर सरहुल पर्व का आनंद लिया. इसे भी पढ़ें : किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-ghagharathi-waterfall-is-being-developed-as-eco-tourism/">किरीबुरु

: घाघरथी झरना को इको टूरिज्म के रुप में किया जा रहा विकसित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/Bahragora-Sarhul-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इस मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा,सचिव गुरु चरण मंडी,उपाध्यक्ष नव कुंवर,जिला सह सचिव समीर दास,बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ हांसदा,संगठन सचिव रासबिहारी साव, सुमित माईती, भूतिया पंचायत के मुखिया विधान चंद्र मंडी, मटिहाना पंचायत अध्यक्ष बुधुराम मुर्मू,सौमित्रा ओझा, भूतिया पंचायत अध्यक्ष श्यामपद मंडी, चंद्र मोहन सोरेन, मिथुन कर, राबिन मुर्मू, तथा कमेटी की ओर से अध्यक्ष क्षितिस मुंडा, सचिव अशोक मुंडा, हरा लाल मुंडा, पुरुषोत्तम सिंह, चेतन सिंह, देवदास मुंडा, दिगम मुंडा, डॉक्टर मुंडा, मंगल सिंह धीरेंद्र सिंह, विजय सिंह, बीरन सिंह आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp