Search

 
 
 

Ghatshila: नरसिंहगढ़ फुटबॉल मैदान में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की चुनावी सभा तीन नवंबर को

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey ): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के नरसिंहगढ़ फुटबॉल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके अलावा अमित शाह बरकट्ठा और सिमरिया में भी सभा करेंगे. अमित शाह बहरागोड़ा और घाटशिला विधानसभा के मतदाताओं को संबोधित करेंगे. घाटशिला से भाजपा के प्रत्‍याशी पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन हैं जबकि बहरागोड़ा से दिनेशानंद गोस्वामी मैदान मैं हैं. अमित शाह का खास फोकस बीजेपी के उन बागियों को साधने पर होगा जो पार्टी के लिए चुनौती बन गए हैं.

बहरागोड़ा में भाजपा 10 वर्ष तथा झामुमो का 15 वर्ष तक रहा है दबदबा

2014 में डॉ. दिनेश षाड़ंगी के पुत्र कुणाल षाड़ंगी झामुमो के टिकट पर विधायक बने. 2019 में समीर मोहंती झामुमो के टिकट पर जीते. उन्होंने भाजपा के कुणाल षाड़ंगी को पटखनी दी. इस सीट पर कांग्रेस ने 11 वर्षों तक, कम्युनिस्टों ने 20 वर्षों तक, भाजपा ने 10 वर्ष तथा झामुमो ने 15 वर्ष तक प्रतिनिधित्‍व किया।

घाटशिला से 11 और बहरागोड़ा से 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में

घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से कुल 11 प्रत्याशी और  बहरागोड़ा से 14 प्रत्याशी मैदान में है. घाटशिला में मुख्य रूप से जेपीपी पार्टी से सूर्य सिंह बेसरा, भाजपा से बाबूलाल सोरेन और झामुमो से रामदास सोरेन खड़े हैं. वहीं बहरागोड़ा विधानसभा सीट से भाजपा से दिनेशानंद गोस्वामी,  झामुमो से समीर कुमार मोहंती समेत अन्य अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : प्रतुल">https://lagatar.in/pratul-shahdev-attacks-congress-says-insulting-women-is-in-congresss-dna/">प्रतुल

शाहदेव कांग्रेस पर हमलावर हुए, कहा, महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल  
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही