Search

 
 
 

घाटशिला: प्रखंड की चार पंचायतों के उप मुखिया का हुआ चुनाव, सीओ व बीडीओ ने दिलाई शपथ

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला प्रखंड की चार पंचायतों के मुखिया सहित वार्ड सदस्यों को शपथ दिलाने के पश्चात बुधवार को उप मुखिया का चुनाव संपन्न कराया गया. चुनाव के लिये पहले सत्र में बीडीओ कुमार एस अभिनव ने पावड़ा पंचायत के लिये चुनाव कराया जिसमें जासमीन हेम्ब्रम को 6, आशिक अंसारी को 4 तथा दीपाली सीट को 2 मत प्राप्त हुए. जासमीन हेंब्रम को उप मुखिया घोषित करते हुए उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई. इसे भी पढ़ें: किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-devar-accused-of-killing-sister-in-law-arrested-in-a-few-hours/">किरीबुरु

: भाभी की हत्या करने का आरोपी देवर कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

कशीदा, घाटशिला और काचिती में ये हुए विजयी

अंचलाधिकारी राजीव कुमार ने कशीदा पंचायत के लिये उप मुखिया का चुनाव कराया जिसमें लक्ष्मी सीट को 10 तथा सत्यजीत कुंडू को 7 मत मिले. लक्ष्मी सीट को विजयी घोषित किया गया. दूसरे सत्र में घाटशिला पंचायत के लिये उप मुखिया का चुनाव कराया गया. चुनाव के बाद मतों की गिनती में शंकर बेहरा को 7 एवं नसीमा खातून को 3 मत प्राप्त हुए. इसके अलावा काचिती पंचायत में उप मुखिया के रूप में रावदे सोरेन विजयी घोषित हुईं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी पार्वती बानरा को पराजित किया. इसे भी पढ़ें: राष्ट्रपति">https://lagatar.in/presidential-election-nda-played-tribal-card-with-draupadi-murmu-as-candidate-jmm-in-crisis/">राष्ट्रपति

चुनाव : द्रौपदी मुर्मू को प्रत्याशी बना एनडीए ने खेला आदिवासी कार्ड, धर्मसंकट में जेएमएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही