Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : शहर के बाजारों में अतिक्रमण, प्रशासन मौन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्र में इन दिनों अतिक्रमणकारियों की चपेट में है. एक तो शहर में पार्किंग की सुविधा नहीं है इससे लोग सड़क किनारे ही अपने वाहन खड़े करने को मजबूर है. लेकिन सड़क किनारा भी अतिक्रमणकारियों की चपेट में आ जाने से आम लोगों के पास सड़क पर वाहन लगाने के सिवा दूसरा कोई विकल्प नहीं बच जाता है. प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की धमकी तो कई बार दी गई लेकिन कभी हटाया नहीं गया. जिसके कारण लोग प्रशासन के इस धमकी को भायादोहन का माध्यम मानने लगे हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-mukherjees-xi-defeated-gs-club-by-eight-wickets-captured-the-title/">किरीबुरू

: मुखर्जी एकादश ने जीएस क्लब को आठ विकेट से किया पराजित, खिताब पर किया कब्जा

दुकानदार सामान को सड़क पर लाकर रख देते हैं

प्रखंड कार्यालय से लेकर संपूर्ण कॉलेज रोड और मऊभडार से लेकर राजस्टेट मैदान तक काशीदा रेलवे अंडरपास से लेकर राष्ट्रीय उच्च पद संख्या 18 तक अतिक्रमणकारियों का बोलबाला है. फुटपाथ पर लगने वाले दुकानों के कारण अतिक्रमण तो है ही लेकिन स्थानीय दुकानदार भी अपनी बिक्री के सामान को सड़क पर लाकर रख देते हैं जिसके कारण आए दिन लोगों को परेशानी हो रही है. इस संदर्भ में प्रशासन द्वारा 2022 के अंतिम महीने में एक बार नोटिस दी गई थी लेकिन जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद कुछ दिन के लिए कार्रवाई रोक दी गई. दुकानदारों को कुछ दिनों की मोहलत दी गई थी. इसे भी पढ़ें :चांडिल">https://lagatar.in/chandil-the-mla-was-raising-the-problem-of-elephants-in-the-assembly-here-in-ichagarh-they-were-creating-trouble/">चांडिल

: विधानसभा में विधायक उठा रही थीं हाथियों से हो रही समस्या, इधर ईचागढ़ में वे मचा रहे थे उत्पात

जल्द ही अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा - अंचलाधिकारी

अतिक्रमणकारियों से शहर को मुक्त नहीं कराने से आए दिन जाम के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. कॉलेज रोड के किनारे कई स्थानों पर भवन निर्माण सामग्री बिना किसी डर भय के लोग सड़क किनारे गिरा कर पूरी तरह अतिक्रमण किए हुए हैं. इसके अलावा कालेज के समीप ठेला खोमचे वालों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है. घाटशिला प्रखंड मुख्यालय के समीप सब्जी और ठेले वाले के कारण 10 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक पूरी तरह जाम लगा रहता है. इस संबंध में अंचलाधिकारी राजीव कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जल्द ही अतिक्रमण हटाने का काम किया जाएगा. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-ophthalmologist-doctor-deputed-at-sadar-hospital-on-holi-day/">चाईबासा

: होली के दिन सदर अस्पताल में नेत्र विशेषज्ञ चिकित्सक प्रतिनियुक्त
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही