Search

 
 
 

Ghatshila : पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने बासाडेरा व डाईनमारी गांव में ग्रामीणों के साथ की बैठक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  प्रखंड अंतर्गत बासाडेरा एवं डाईनमारी गांव में बुधवार को पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ग्रामीणों के साथ बैठक कर गांव की समस्याओं से अवगत हुए. ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि कालचीति पंचायत के बूथ संख्या 92 का स्थान राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय बासाडेरा में है. पिछले लोकसभा चुनाव 2024 में प्रशासन की ओर से दुर्गम क्षेत्र बोल कर बूथ का स्थान परिवर्तन कर के राजकीय मध्य विद्यालय हीरागंज में कर दिया गया है जो कि बासाडेरा एवं डाईनमारी ग्राम से 8-10 किलोमीटर दूर है. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-set-up-tribal-public-grievance-cell-at-panchayat-level/">Chaibasa

: पंचायत स्तर पर आदिवासी जन शिकायत कोषांग गठित करने की मांग
इससे ग्राम के वृद्ध मतदान करने में असमर्थ हैं. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने ग्रामीणों की समस्या को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे जल्द ही अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन देंगे और ग्रामीणों की समस्या का समाधान करेंगे. उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार हर नागरिक का है और हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हर कोई अपने मत का प्रयोग कर सके. बैठक में ग्राम प्रधान गौर सिंह, धनश्याम बानरा, मुकुंद सिंह, लक्ष्मण हेंब्रम, गंगाराम बानरा, कृष्ण सिंह, बुद्धेश्वर सिंह, गोपाल महतो सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-book-review-competition-on-the-death-anniversary-of-rabindranath-tagore/">Ghatshila

  :  रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही