Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा डॉ. मेघा अग्रवाल ने छात्रों को दिए सफलता के टिप्स

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में शनिवार को विद्यालय की पूर्व छात्रा डॉ. मेघा अग्रवाल ने कक्षा 11वीं12वीं के विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया. डॉ. मेघा अग्रवाल ने बताया कि नीट परीक्षा की तैयारी वे किस प्रकार कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय के पाठ्यक्रमों का सुचारू रूप से अध्ययन करें. अनुशासन का पालन करें और अपने लिए एक समय सारणी निश्चित करें जिसके आधार पर आप सुचारू रूप से अपने अध्ययन को जारी रख सके. अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए बार-बार अभ्यास करना और प्रयत्नशील रहना आवश्यक है. इसे भी पढ़ें :डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-jmm-leader-bharat-sardar-participated-in-barasti-sankirtan/">डुमरिया

: बड़ाअस्ती संकीर्तन में शामिल हुए झामुमो नेता भरत सरदार

एमबीबीएस करने के दौरान लिखी पुस्तक

पढ़ाई के साथ पाठ्य सहगामी क्रियाओं में भी अपनी रुचि को प्रकट करें तथा अपने अंदर नेतृत्व की क्षमता का विकास करें. यह आपके भविष्य के लिए बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगा. डॉ. मेघा अग्रवाल ने अपने द्वारा लिखित पुस्तक "लाइफकंट्राडिक्शन" में बताया है कि उन्होंने अपने जीवन में आई चुनौतियों का सामना किस प्रकार किया. उन्होंने यह पुस्तक अपने एमबीबीएस की शिक्षा के दौरान लिखी थी. विद्यार्थियों ने नीट से संबंधित अनेक प्रश्न पूछा जिसका डॉ. मेघा अग्रवाल ने बड़ी कुशलता से उत्तर दिया और उनकी जिज्ञासा को शांत किया. इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या नीलकमल सिन्हा ने डॉ. मेघा अग्रवाल को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. प्राचार्या ने छात्रों को उनसे सीख लेकर भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि वे अनुशासन में रहकर अपने लक्ष्य प्राप्ति की ओर अग्रसर हों. इस कार्यक्रम में प्राइमरी विंग इंचार्ज सुजाता वर्मा, टीचर इंचार्ज अनूप कुमार पटनायक, उप-शैक्षणिक प्रभारी सुमीता भट्टाचार्या आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-distribution-of-malaria-kit-in-clusters-regarding-eradication-of-malaria/">मनोहरपुर

: मलेरिया उन्मूलन को लेकर क्लस्टरों में मलेरिया किट का वितरण
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही