Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : करियर मार्गदर्शन हेतु 10 मई को मुफ्त इंडस्ट्री एक्सपर्ट ने परामर्श सत्र का किया आयोजन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला द्वारा देश तथा कोल्हान क्षेत्र के विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए मुफ्त में करियर मार्गदर्शन परामर्श सत्र एवं टॉक शो का आयोजन गुरुवार कि शाम 4:30 से बजे किया जाएगा. इसकी जानकारी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने दी है. उन्होंने बताया कि इसमें करियर एश्योर प्रा. लि. नई दिल्ली के संस्थापक निदेशक अनिल जलाली द्वारा विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, कंप्यूटर साइंस, आदि विषयों पर विशेष करियर मार्गदर्शन देंगे. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-arrogance-of-power-to-geeta-koda-sunny-sinku/">चाईबासा

:  गीता कोड़ा को सत्ता का अहंकार : सन्नी सिंकु
इससे उनके लिए राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे एल एण्ड टी, टाटा ग्रुप, एडब्लूस, होंडा, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल, कैनवा, टोयोटा आदि समूहों में रोजगार के द्वार खुल सकें. इस आयोजन सत्र का लाभ लेने के इच्छुक विद्यार्थियों गूगल मीट लिंक पर जुड़ कर लाभ उठाएं. यह सत्र उनके करियर मार्गदर्शन हेतु एक सुनहरा मौका है. विद्यार्थिगण अपने मित्रों -संबंधियों आदि को भी इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित करें. इसे भी पढ़ें : सचिवालय">https://lagatar.in/secretariat-siege-case-relief-from-high-court-continues-for-babulal-deepak-prakash-arjun-munda-and-other-leaders/">सचिवालय

घेराव केस : बाबूलाल, दीपक प्रकाश, अर्जुन मुंडा समेत अन्य नेताओं को हाईकोर्ट से राहत बरकरार

उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाटीझरना में हुई विशेष बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Ghatshila-UU-Vidyalay.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रयास कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर झाटीझरना में विशेष बैठक का आयोजन बुधवार को प्रधानाध्यापक नवदीप बिहारी करण की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य अतिथि के रुप में झाटीझरना पंचायत के जनप्रतिनिधि पुष्पा सिंह एवं मध्य विद्यालय भुमरू के प्रधान अध्यापक, मध्य विद्यालय भोमराडीह के प्रधानाध्यापक तथा अभिभावक उपस्थित थे. बैठक में कई बिंदुओं पर विशेष चर्चा किया गया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-arrogance-of-power-to-geeta-koda-sunny-sinku/">चाईबासा

:  गीता कोड़ा को सत्ता का अहंकार : सन्नी सिंकु
एचएम ने कहा कि प्रयास कार्यक्रम के तहत बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति विद्यालय में हो. ड्रॉप आउट की संख्या शुन्य हो. आठवीं पास तथा दसवीं पास विद्यार्थियों का अगले कक्षा में शत-प्रतिशत नामांकन. बाल-विवाह के खिलाफ आवाज उठाना, बाल मजदूरी पर रोक, तथा अभिभावक बच्चों को बाल मजदूरी तथा बाल-विवाह के खिलाफ जागरुक करना होगा. सरकार के द्वारा विद्यार्थियों के लिए मिलने वाली सुविधाओं से अवगत कराना आदि बिंदुओं पर चर्चा के बाद सभी ने पारित कराने की बात कही. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-team-reached-jharkhand-ministry-with-minister-alamgirs-osd-sanjeev-lal/">BREAKING

: मंत्री आलमगीर के ओएसडी संजीव लाल को लेकर झारखंड मंत्रालय पहुंची ईडी की टीम

बहरागोड़ा : पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने की बैठक

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/05/Bahragora-BJP-Baithak-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बुधवार को बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत बरसोल भाजपा पार्टी कार्यालय पर पदयात्रा के प्रभारी निर्मल दुबे तथा रंजीत बाला की संयुक्त अध्यक्षता में पदयात्रा को सफल बनाने के लिए बैठक हुई. इसमें यह बताया गया कि जगन्नाथपुर चौक से 15 मई को पदयात्रा शुरू होगी. इस यात्रा में भाजपा के कई नेता शामिल होंगे. साथ ही प्रभारीयों ने बैठक में कहा की 15 मई को जनसंकल्प पदयात्रा शुरू होगी. इस दौरान 14 वर्षों के भाजपा सरकार के कामकाज को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-purendra-did-door-to-door-public-relations-in-favor-of-joba-manjhi/">आदित्यपुर

: जोबा मांझी के पक्ष में पुरेंद्र ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क
यात्रा के दौरान जनता से मिलकर उनके सुझाव लिए जाएंगे. पार्टी के पक्ष में वातावरण बनाने के लिए संगठन ने एक अच्छा अवसर दिया है. इस पदयात्रा में भाजपा प्रत्याशी विद्युत बरण महतो के पक्ष में बरसोल के गांवों में पदयात्रा शुरू कर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने अधिक से अधिक मतदान की पहल शुरू कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को फिर से मजबूत करने के लिए भजपा पार्टी के प्रत्याशी विद्युत वरण महातो को अप्रत्याशित मतों से जीत दिलाने का आत्मिक संदेश भी प्रसारित किया जाएगा. इस मौके पर मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, माणिक दास, लितु अइछ, राखो होरी मुखी, रिंकू दे, अशोक दे, गांगा माल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हाईकोर्ट">https://lagatar.in/big-relief-to-union-minister-arjun-munda-from-high-court-amendment-in-fine-order/">हाईकोर्ट

से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को बड़ी राहत, जुर्माने के आदेश में हुआ संशोधन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही