Search

 
 
 

Ghatshila : लू लगने से बच्ची की मौत, बच्चा गंभीर

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के गुड़ाझोर गांव की 8 वर्षीय बच्ची की मौत शनिवार को लू लगने से हो गई. जबकि बच्ची का भाई गंभीर अवस्था में घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत है. जानकारी के अनुसार गुड़ाझोर निवासी मलिन्दर सिंह का पुत्र सुमन सिंह (10 वर्ष) एवं पुत्री रेणुका सिंह (8 वर्ष) पिछले दो-तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी. मलिंद सिंह की पत्नी गांव के ही झोलाछाप डॉक्टर से दवा लेकर दोनों को दे रही थी. लेकिन बुखार बढ़ता ही जा रहा था. वह तबीयत अधिक बिगड़ने पर शनिवार को टेंपो से इलाज के लिए घाटशिला अनुमंडल अस्पताल दोनों को लेकर आ रही थी. इसी दौरान रास्ते में ही बच्ची रेणुका की मौत हो गई. जबकि बच्चा को अस्पताल लाया गया जहां वह गंभीर अवस्था में है और उसका इलाज चल रहा है. घाटशिला अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डा. जुली कुमारी के अनुसार बच्ची जब तक अस्पताल पहुंची उसकी मौत हो चुकी थी. शरीर के तापमान अधिक होने के कारण संभावना जताई जा रही है कि इसकी मौत लू से ही हुई है. बता दें कि घाटशिला में पिछले 48 घंटे के अंदर लू से एक बच्चा समेत दो व्यक्ति की मौत हो चुकी है. शुक्रवार को दाहीगोड़ा निवासी डीवर पूर्ति की मौत लू लगने से हो गई थी. वहीं शनिवार को बच्ची रेणुका सिंह की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें : Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-the-matter-of-land-acquisition-in-tribal-areas-of-kolhan-is-worrying-tiriya/">Chaibasa

: कोल्हान के आदिवासी इलाकों में जमीन अधिग्रहण का मामला चिंताजनक – तिरिया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही