Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: पशुधन योजना के तहत 37 लाभुकों की दी गई बकरी व बत्‍तख

Ghatshila (Rajesh Chowbey): घाटशिला प्रखंड कार्यालय के सभागार में पशुधन योजना वितरण को लेकर सोमवार को बैठक आयोजित की गई. पशुधन योजना में कुल 10 लाभुकों को चार बकरी तथा एक बकरा एवं 27 लाभुकों को 15-15 बतख दिया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रामदास सोरेन सहित पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: गोवा">https://lagatar.in/goa-congress-in-trouble-5-mlas-missing-5-sent-to-unknown-place/">गोवा

: संकट में कांग्रेस, 5 विधायक लापता, 5 को अज्ञात स्थान पर भेजा

समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास

पशुधन योजना के लाभुकों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सरकार की कोशिश है कि समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए, ताकि झारखंड से रोजगार की तलाश में लोग पलायन नहीं करें. उन्‍होंने कहा कि इसके लिये मछली पालन, सूअर पालन, बकरी पालन, बत्तख पालन सहित कई योजनाएं धरातल पर उतारी गई हैं. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों तथा प्रखंड कर्मियों से आग्रह किया कि इन सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए.

यह थे उपस्थित

मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख सुशीला टुडू, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. शंकर सिंह, कल्याण पदाधिकारी बबलू सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-prime-minister-will-give-a-gift-of-rs-16000-crore-to-jharkhand/">धनबाद

: झारखंड को 16000 करोड़ रुपये की सौगात देंगे प्रधानमंत्री
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही