Search

 
 
 

घाटशिला : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गुड़ाबंधा के युवक की मौत

 

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र के सोनाखुन के समीप एनएच 18 फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति के मौत शनिवार को घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना मिलते ही धालभूमगढ़ थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल को तत्काल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया. अस्पताल के चिकित्सक ने जांच कर उसे मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. घटना के संबंध में थाना प्रभारी नंदकिशोर तिवारी ने बताया कि मृतक गुड़ाबंधा थाना क्षेत्र के सिंगपुरा गांव का रहने वाला था. मृतक सोनाखून के समीप साइकिल दुकान में मिस्त्री का काम करता था. स्नान करने के लिए तालाब जा रहा था, जाने के दौरान फोर लेन पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई.

इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-excited-by-the-bumper-victory-in-karnataka-congressmen-set-off-fireworks/">चांडिल

: कर्नाटक में मिली बंपर जीत से उत्साहित कांग्रेसियों ने की आतिशबाजी

[wpse_comments_template]

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही