Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला: पंचायत चुनाव शीघ्र कराए हेमंत सरकार- डॉ. गोस्वामी

Advertisement
Advertisement
Ghatshila: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में पंचायत चुनाव शीघ्र कराने की मांग की है.  उन्होंने कहा कि विगत एक वर्ष से लोग पंचायत चुनाव का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं. हेमंत सरकार पंचायत चुनाव कराने में आनाकानी कर रही है. राज्य की जनता को अपने तीसरे मताधिकार के प्रयोग से वंचित होना पड़ रहा है. इसे भी पढ़ें: कोरोना">https://lagatar.in/corona-alert-corona-towards-the-end-in-jamshedpur-active-case-reached-745/">कोरोना

अलर्ट : जमशेदपुर में समाप्ति की ओर कोरोना, एक्टिव केस 745 पहुंचा

राज्य की गठबंधन सरकार सभी मोर्चों पर विफल

डॉ. गोस्वामी बुधवार को चाकुलिया नगर पंचायत के पुरनापानी गांव में मंडल भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्‍होंने कहा कि राज्य की गठबंधन सरकार सभी मोर्चों पर विफल है. विगत चार महीनों से विधवा, दिव्यांग तथा वृद्धावस्था पेंशन का भुगतान नहीं हुआ है. पिछले 2 वर्षों से एससी, एसटी तथा ओबीसी वर्गों के 9 वीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच साइकिल का वितरण नहीं हुआ. विभिन्न धान क्रय केन्द्रों पर बिचौलियों का बोलबाला है. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शतदल महतो ने की.

यह रहे उपस्थित

बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष हरिसाधन मल्लिक, जिला मंत्री राजीव महापात्रा, मंडल महामंत्री मोहन सोरेन तथा पिन्टु मल्लिक, किसान मोर्चा जिला महामंत्री दिलीप महतो, भाजयुमो जिला महामंत्री दुर्गा पद गिरि, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष देवाशीष मंडल, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष ठाकुर गोप, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शचीन्द्रनाथ पाल, विजय महतो,  बलराम दास, राणा प्रताप गोप, शिशिर राणा , चंचल मंडल, तपन नायक, तपन बेरा तथा मुरारी सिंह शामिल थे. इसे भी पढ़ें:राहुल">https://lagatar.in/rahul-said-in-parliament-double-a-variant-spread-in-indias-economy-bjp-said-on-rahul-gandhis-speech-everywhere-adani-ambani-will-talk-like-this-confused-person/">राहुल

गांधी के भाषण पर बीजेपी बोली- कन्फ्यूज व्यक्ति ऐसी ही बात करेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही