Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : वनकाटी में पानी लेने गये व्यक्ति पर गिरा जलमिनार, मौत

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घटशिला थाना क्षेत्र के वनकाटी पंचायत अर्न्तगत वनकाटी गांव में जलमिनार से पानी लेने गये व्यक्ति पर जलमिनार टूट कर गिरने से उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. आनन फानन में ग्रामीणों ने मृतक दीपक गिरी उठाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां पर जांच के बाद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार पांच छह साल पहले तत्कालीन मुखिया स्व ठाकुर प्रसाद मार्डी के द्वारा मुखिया फंड से 2 लाख 49 हजार की लागत से लाभुक समिति के माध्यम से उक्त जलमिनार का निर्माण करवाया था. पानी टंकी में लगे लोहे के स्ट्रक्चर का एंगल सड़ गया था. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-high-court-asked-the-housing-board-how-many-plots-were-made-commercial-and-sold-how-many-were-illegally-occupied/">झारखंड

हाईकोर्ट ने हाउसिंग बोर्ड से पूछा- कितने भूखंड व्यावसायिक बना कर बेचे गये, कितने पर अवैध कब्जा
इसकी मरम्मत को लेकर ग्रामीण काफी दिनों से वर्तमान मुखिया मालती सोरेन से गुहार लगा रहे थे, जिसके बाद बुधवार को एक मिस्त्री ने जलमिनार में पंप को ठीक कर चालू कर दिया. लेकिन यह नहीं देखा कि जलमिनार की टंकी के लगे एंगल पूरी तरह से सड़ कर जर्जर हो गये है. इस क्रम में टंकी में पानी भरा तो टूट कर दीपक गिरि जो वहां पानी लेने गये थे, उनके ऊपर गिर गया. मामले की जानकारी मिलने पर विधायक रामदास सोरेन, जिप सदस्य सुभाष सिंह, उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुखिया पति जुझार सोरेन अस्पताल पहुंचे और सारे मामले की जानकारी ली. इस क्रम में विधायक ने कहा कि जलमिनार की जब मरम्मत बुधवार को किया गया तो यह क्यों नही देखा गया कि लोगे का एंगल सड़ गया है. इस मामले में जो भी दोषी व्यक्ति है, उस पर कारवाई होनी चाहिए. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-fire-broke-out-in-the-ice-cream-parlor-goods-worth-lakhs-burnt-to-ashes/">घाटशिला

: आइसक्रीम पार्लर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक
विधायक ने इस क्रम में थाना प्रभारी को अस्पताल बुलाकर कहा कि जब सांप कांटने, दीवार गिरने, दुर्घटना होने पल मुआवजा मिलता है , यह तो सरकारी योजना की टंकी व्यक्ति के ऊपर गिरा है तो मुआवजा क्यों नही मृतक के परिजनों को मिलेगा. दूसरी ओर मृतको के परिजनो ने लिखित शिकायत घाटशिला थाना में किया है. मुआवजे की मांग को लेकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल में ही डटे थे. साथ ही कहा कि जबतक मुआवजे की घोषणा नही होती, शव को नही ले जायेंगे. इस संबंध में मुआवजे की मांग को लेकर जब सुभाष सिंह ने बीडीओ कुमार एस अभिनव से बात किया तो उन्होनें बताया की ऐसी घटना में मुआवजा का कोई प्रावधान सरकारी ओर से नही है. मौके पर अंचलाधिकारी राजीव कुमार सहित प्रखंड के कई कर्मचारी अनुमंडल अस्पताल में जुटे थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही