Search

घाटशिला : झारखंड श्रमिक संघ का आईसीसी गेट पर धरना-प्रदर्शन शुरू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड श्रमिक संघ के बैनर तले ठेका मजदूरों का आईसीसी कंपनी मुख्य द्वार पर बुधवार से अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू हुआ. धरना-प्रदर्शन से पूर्व श्रमिक संघ के अध्यक्ष सचिव तथा अन्य मजदूरों ने कंपनी गेट के समीप भगवान बिरसा मुंडा तथा पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर धरना स्थल पर पहुंचे. धरना शुरू होने से पहले मजदूर व झामुमो नेताओं ने आंदोलन को सफल बनाने की शपथ ली. इसे भी पढ़ें : लंदन">https://lagatar.in/london-rbi-governor-shaktikanta-das-honored-with-governor-of-the-year-award/">लंदन

: गवर्नर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किये गये RBI Governor शक्तिकांत दास
धरना-प्रदर्शन के संबंध में संघ के अध्यक्ष काजल डॉन ने बताया कि कंपनी द्वारा मजदूरों को ठेका पर रोटेशन में काम देने के लिए टेंडर निकाला गया था, परंतु प्रबंधन की मनमाना रवैया के कारण ठेका मजदूरों का गेटपास नहीं बनाया जा रहा है. इसके कारण मजदूर कार्य से वंचित हैं. साथ ही साथ कंपनी प्रबंधन द्वारा ठेका मजदूरों के आवास एवं बिजली को लेकर बार-बार परेशान किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/jharkhand-police-disposed-17229-pending-cases-in-90-days-maximum-2587-cases-disposed-in-ranchi/">झारखंड

पुलिस ने 90 दिनों में 17229 लंबित मामलों को निपटाया,रांची में सबसे अधिक 2587 केस हुए डिस्पोज्ड
इन सभी मांगों पर प्रबंधन गंभीरतापूर्वक विचार नहीं करती है, तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा. धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से संघ के सचिव फेबियन तिर्की, दिल बहादुर सोनार, कान्हु सामंत, कमल दास, मोहम्मद रफीक, मृत्युंजय यादव, नीलकमल महतो, करुणाकर महतो सहित काफी संख्या में मजदूर शामिल हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp