Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : महाविद्यालय में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र का हुआ उद्घाटन

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय में अत्याधुनिक गर्ल्स कॉमन रूम तथा झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का गुरुवार को उद्घाटन हुआ. टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा अत्याधुनिक गर्ल्स कॉमन रूम बनावाया गया है. विधायक रामदास सोरेन एवं टाटा स्टील ट्राइबल सर्विसेज के हेड जीरन जेवियर टोप्पो तथा विश्वविद्यालय कोऑर्डिनेटर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि टाटा स्टील ट्राइबल सर्विसेस के द्वारा गर्ल्स कॉमन रूम बनाया जाना काफी सराहनीय कार्य है. इसके लिए टाटा स्टील धन्यवाद का पात्र है. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-culprits-of-the-lecturer-appointment-scam-should-be-punished-severely-prof-tudu/">चाईबासा

: व्याख्याता नियुक्ति घोटाले के दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए : प्रो टुडु

जमीन मिल जाने से एक और यूनिवर्सिटी खुलेगी

[caption id="attachment_641068" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/udghatan-ghatshila.-3-300x204.jpg"

alt="" width="300" height="204" /> विधायक का स्वागत करते हुए.[/caption] साथ ही उन्होंने झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र खोले जाने के संबंध में कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने इस वर्ष के बजट सत्र में सिर्फ घाटशिला प्रखंड में दो यूनिवर्सिटी खोल दिया. जमीन मिल जाने से एक और यूनिवर्सिटी खुलेगी. घाटशिला के लोगों के लिए इससे बड़ी और कोई सौगात नहीं होगी. राज्य का पहला प्रखंड होगा जहां पर तीन-तीन विश्वविद्यालय बन गए हैं. उन्होंने कहा कि घाटशिला महाविद्यालय में झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय का अध्ययन केंद्र खुलने से 27 विषयों में उच्च शिक्षा यहां के नौकरी पेशा या रोजगार परक लोग ग्रहण कर सकते हैं. झारखंड राज खुला विश्वविद्यालय में कई ऐसे विषय हैं जो रोजगार परक है. लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होगा. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ajsu-student-union-protested-by-playing-carrom-outside-the-principals-room-in-workers-college/">जमशेदपुर

: वर्कर्स कॉलेज में आजसू छात्र संघ ने प्राचार्य कक्ष के बाहर कैरम खेल कर किया विरोध-प्रदर्शन

एक-एक कर मांगे की जाएगी पूरी 

उन्होंने घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनके आने से कॉलेज लगातार विकास के पथ पर अग्रसर है. इसके अलावा ट्राइबल सर्विसेज के हेड जीरन जेवियर टोप्पो ने कहा कि आज पूरे महाविद्यालय परिवार की ओर से चार सूत्री मांग पत्र दिया गया है. इसकी घोषणा आज नहीं कर सकते हैं परंतु बोर्ड की बैठक में मांग को रखा जाएगा. एक-एक कर मांग पूरी की जाएगी. इसमें मॉडल पुस्तकालय, पेयजल की व्यवस्था, हाई मास्क लाइट आदि शामिल है. मौके पर मुख्य रूप से झारखंड राज्य खुला विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर प्रेम सागर केसरी, विकास मौर्य, जिला परिषद सदस्य करण सिंह, देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू, देश परगना बैजू, मुर्मू प्रो. मित्रेश्वर, जोगिंदर सिंह, आनंद अग्रवाल, प्रो. इंदल पासवान, डॉ. नरेश कुमार सहित काफी संख्या में महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षकेतर कर्मी तथा छात्र छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :फॉलोअप">https://lagatar.in/followup-no-stove-no-electricity-then-how-did-the-fire-start/">फॉलोअप

: न चूल्हा, न बिजली, फिर कैसे लग गई आग ?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही