Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : फाइलेरिया की दवा खाने से दो दर्जन से अधिक स्कूली बच्चे हुए बीमार

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड के पुराना बनकाटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों को फाइलेरिया की दवा खिलाने के बाद शनिवार को लगभग दो दर्जन बच्चे बीमार हो गए. बच्चों के बीमार होने की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई. गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. तत्काल सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल लाया गया. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/abhishek-prasad-alias-pintu-former-press-advisor-of-former-cm-hemant-soren-reached-ed-office/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी ऑफिस
अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर शिप्रा ने सभी का प्राथमिक उपचार किया. प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों की स्थिति सामान्य है. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनूप कुमार धावडिया ने बताया कि दोपहर 2 बजे भोजन करने के बाद बच्चों को दवा दी गई. इसके आधे घंटे के अंदर बच्चों को उल्टी, सिर में चक्कर एवं घबराहट होने की शिकायत की. तत्काल सभी बच्चों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-pickup-vehicle-loaded-with-banned-mangur-fish-caught-in-maithon-driver-and-attendant-interrogated/">धनबाद

: मैथन में प्रतिबंधित मांगुर मछली लदा पिकअप वाहन पकड़ाया, चालक-खलासी से पूछताछ
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. आरएन सोरेन ने कहा कि इस तरह का सिमटम होना स्वाभाविक बात है. वैसे भी कृमि की दवा खाने से हल्का सा चक्कर या उल्टी होने जैसी स्थिति उत्पन्न होती है. उन्होंने कहा कि या तो बच्चों में फैलेरिया का संक्रमण है या फिर कृमी होगा जिसके कारण बच्चे बीमार हुए हैं. उन्होंने कहा कि प्रखंड में कल 210 बूथ में लोगों को दवा दी गई है कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली. दवा को लेकर किसी भी तरह की अफवाह फैलाना गलत है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatsila-bdo-launches-filariasis-eradication-program-by-lighting-lamp/">घाटशिला

: बीडीओ ने दीप प्रज्वलित फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का किया शुभारंभ

घाटशिला : सार्वजनिक शौचालय एवं डीप बोरिंग का शिलान्यास

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Ghatshila-Boring-Shilanyas.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत धरमबहाल पंचायत के मनोहर कॉलोनी में जिला परिषद विभाग की ओर से सार्वजनिक शौचालय एवं डीप बोरिंग कार्य का शिलान्यास शनिवार को जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने नारियल फोड़कर किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की बहुत दिनों से मांग थी. कि गांव में सार्वजनिक शौचालय निर्माण किया जाए. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/abhishek-prasad-alias-pintu-former-press-advisor-of-former-cm-hemant-soren-reached-ed-office/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी ऑफिस
जिला परिषद विभाग से 6 लाख 19 हजार की लागत से शौचालय एवं पानी की व्यवस्था की जाएगी. योजना के शिलान्यास से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गई. यह कार्य मेसर्स मनीष कंस्ट्रक्शन के द्वारा किया जाएगा. इस मौके पर मुख्य रूप से साहिल आनंद, हर्ष राय, अभिषेक शुक्ला, रवीना वाल्मीकि, पुष्पा कालिंदी, टुंपा राम, पार्वती बेहरा, मुन्नी दास सहित अन्य कई ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : पूर्व">https://lagatar.in/abhishek-prasad-alias-pintu-former-press-advisor-of-former-cm-hemant-soren-reached-ed-office/">पूर्व

सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार रहे अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू पहुंचे ईडी ऑफिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही