Search

 
 
 

घाटशिला : पावड़ा पंचायत में निकाली गई कलश यात्रा

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत शुक्रवार को पावड़ा पंचायत की मुखिया पार्वती मुर्मू के नेतृत्व में पंचायत के विभिन्न गांव में कलश यात्रा निकाली गई. कलश यात्रा के दौरान ग्रामीणों द्वारा वीर शहीदों की याद में गांव-गांव से मिट्टी लेकर कलश में डाला गया. कलश यात्रा पावड़ा गांव से शुरू किया गया, पूरे पंचायत का भ्रमण कर कलश यात्रा पंचायत भवन पहुंचकर संपन्न हुआ. कलश के ऊपर पंचायत का नाम लिखकर प्रखंड कार्यालय में जमा किया गया. मौके पर पार्वती मुर्मू ने कहा कि मेरी माटी मेरा देश अभियान पूरे देश में 9 अगस्त से चलाया जा रहा है. पूरे देश भर में 75000 कलश में मिट्टी भरकर दिल्ली जाएगा. आजादी के अमृत महोत्सव पर दिल्ली में अमृत वाटिका का निर्माण किया जाएगा. एक भारत एक संकल्प इसका उद्देश्य है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से वार्ड सदस्य सुवर्णा मुर्मू, ग्रामीण सुरेंद्र नाथ, मोंटी साहू, संजय सिंह, बादल सीट, डोली चक्रवर्ती, बीना महतो, झंडू सीट सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-judicial-magistrate-of-patna-civil-court-accused-of-dowry-death/">बिहारः

पटना सिविल कोर्ट के ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट पर दहेज हत्या का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही