बार भाजपा का टिकट लेकर धनबाद पहुंचे राज सिन्हा का जोरदार स्वागत
घाटशिला कॉलेज की सात फुटबॉल खिलाड़ी खेलने जाएगी मणिपुर
घाटशिला महाविद्यालय की सात महिला फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन कोल्हान विश्वविद्यालय टीम में किया गया है. यह टीम 1 से 5 नवंबर तक नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, मणिपुर के स्पोर्ट्स कंपलेक्स, इंफाल मणिपुर में खेले जाने वाले ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेगी. इसमें घाटशिला कॉलेज की चंपा बास्के, सुषमा गोवाला, निकिता गोवाला, डुली टुडू, पामी मुर्मू, पूनम मुर्मू एवं सरस्वती सरदार शामिल हैं. प्राचार्य ने बताया कि कोल्हान विश्वविद्यालय के इस महिला फुटबॉल टीम के लिए घाटशिला कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक एवं कॉलेज के खेल पदाधिकारी प्रो. विकास मुंडा को टीम मैनेजर के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा चयनित किया गया है. यह भी एक गौरव की बात है. इसे भी पढ़ें : Bahharagoda">https://lagatar.in/bahragoda-iti-college-family-launched-voter-awareness-campaign-under-sveep-program/">Bahharagoda: स्वीप कार्यक्रम के तहत आईटीआई कॉलेज परिवार ने चलाया मतदाता जागरूक अभियान
केयू एथलीट मीट दिसंबर में
दिसंबर महीना के प्रथम सप्ताह में घाटशिला महाविद्यालय की मेजबानी में कोल्हान विश्वविद्यालय इंटर महाविद्यालय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा. विधानसभा चुनाव के बाद इसकी तैयारी प्रारंभ की जाएगी. इस मौके पर डा. पीके गुप्ता, डा. डीसी राम, प्रो इंदल पासवान, डा. संदीप चंद्र, डा. एस पी सिंह, प्रो. मोहम्मद सज्जाद, डा. संजेश तिवारी, प्रो. विकास मुंडा, डा. कुमार विशाल, प्रो. राम विनय श्याम, लेखापाल हीरालाल सीट आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/sexual-harassment-case-against-babulals-advisor-sunil-tiwari-canceled/">बाबूलालके सलाहकार रहे सुनील तिवारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न केस रद्द [wpse_comments_template]
Leave a Comment