Search

 
 
 

घाटशिला : रेल रोको आंदोलन में शामिल होने कुड़मी नेता खेमासोली रवाना

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : संस्कृति विकास समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो के नेतृत्व में खेमासोली रेल रोको आंदोलन में शामिल होने के लिए समिति के सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण धालभूमगढ़ से शुक्रवार की दोपहर बाद गाजे-बाजे के साथ रवाना हुए. आंदोलन में शामिल होने से पूर्व सभी ने झारखंड के शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो को श्रद्धांजली दी. इस दौरान सभी ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-health-check-up-of-423-in-the-camp-organized-at-chhota-govindpur-on-world-health-day/">जमशेदपुर

: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर छोटा गोविंदपुर में आयोजित शिविर में 423 की हुई स्वास्थ्य जांच

आंदोलन को मिल रहा समर्थन

केंद्रीय अध्यक्ष सपन महतो ने बताया कि खेमासोली में कुड़मी समाज के बैनर तले शुरू हुई रेल चक्का जाम आंदोलन के समर्थन में घाटशिला अनुमंडल क्षेत्र के महतो बहुल गांव से कुड़मी नेता जाम को सफल बनाने के लिए खेमासोली जा रहे हैं. कुड़मी को एसटी में शामिल करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलन में समाज के लोग दिन-रात खेमासोली में डटे हुए हैं. आंदोलन कब खत्म होगा यह कहना मुश्किल है. खेमासोली जाने वाले नेताओं में मुख्य रूप से करुणाकर महतो, नारायण महतो, खोकेन महतो, भूषण चंद्र महतो, हरिशंकर महतो, बलराम महतो, सुषमा महतो, रूपा महतो, इंद्राणी महतो, रविंद्र महतो, प्रवीण महतो आदि नेता एवं कार्यकर्ता शामिल है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही