Search

 
 
 

घाटशिला : मधुर अग्रवाल ने स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में जीते दो स्वर्ण पदक

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : 13वें झारखंट स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में घाटशिला के मधुर अग्रवाल ने दो स्वर्ण पदक जिता है. मधुर अग्रवाल ने 25 मीटर सेंटर फायर और 50 मीटर फ्री पिस्टल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया है. इसके साथ ही वह जोनल चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर गए हैं. वर्तमान में वह जमशेदपुर राइफल क्लब की ओर से खेलते है. बता दें कि 13वें झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप और प्रथम झारखंड इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप का उद्घाटन पिछले बुधवार को खेलगांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग स्टेडियम में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया था. इस चैंपियनशिप में राज्य के विभिन्न जिलों के लगभग 600 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-special-mediation-campaign-started-in-the-civil-court/">चाईबासा

: व्यवहार न्यायालय में शुरू हुआ विशेष मध्यस्थता अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही