Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : विवाहिता का शव पेड़ से लटकता मिला शव

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना क्षेत्र के आसना पंचायत अन्तर्गत छोटाधादिका पोटाश जंगल मे रविवार को विवाहिता का पेड़ से लटकती शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतका की पहचान बरडीह गांव निवासी बाबूराम मुर्मू की पत्नी सुरजमनी मुर्मू (17) के रूप में की गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू और मुखिया मानसिंह हेम्ब्रम घटना स्थल पर पहुंचे. परिजनों व ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-investigation-campaign-conducted-in-rampur-ring-road-recovery-of-rs-35-thousand-fine/">रांची:

रामपुर रिंग रोड में चला जांच अभियान, 35 हजार फाइन की वसूली
प्रथम दृष्टया मामला पूरी तरह संदेहास्पद है. शव दुपट्टा के सहारे पोटाश पेड़ से लटका हुआ था. घुटना जमीन से सटा हुआ है. शरीर पर जख्म के निशान भी है. मृतका के पति बाबूराम मुर्मू ने बताया कि वह कुछ महीने पहले शादी की नीयत से चम्पा सबर नाम की लड़की को लेकर आंध्र प्रदेश के चित्तूर में चिकेन फैक्टरी में काम करने चला गया था. बुधवार को घर लौटा था. शुक्रवार को सुरजमनी दुकान जाने के नाम पर घर से निकली और वापस नही आई. काफी खोजबीन किया गया लेकिन कहीं नही मिली रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव लटके होने की सूचना दी जाकर अपनी पत्नी सुरजमुनि के रूप में पहचान की. बाबूराम ने बताया कि उनकी पत्नी का आचरण ठीक नही था. इसे भी पढ़ें : सियासी">https://lagatar.in/political-game-india-is-failing/">सियासी

खेल, इंडिया हो रहा फेल
अक्सर किसी और के साथ फोन में बात करती थी दोनों ने एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था. बताया जाता है कि मृतका का मायका काड़ाडुबा पंचायत अन्तर्गत गंधनिया गांव के बाड़ेडीह टोला में है. पूर्व में उनके साथ सामूहिक बलात्कार की घटना भी घट चुकी है. इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी भी हुई थी. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-womans-body-found-floating-in-the-river-crowd-gathered/">लातेहार

: नदी में तैरता मिला महिला का शव, लोगों का उमड़ा हुजूम

बहरागोड़ा : न्याय यात्रा को एकजुट होकर सफल बनाएं : समीर मोहंती

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/Bahragora-Nyay-Yatra.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Bahragora (Himangshu karan) : बहरागोड़ा जिला परिषद डाक बंगला में झामुमो की ओर से प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा के अध्यक्षता में बैठक किया गया. इसमें मुख्य अतिथि विधायक समीर कुमार मोहंती उपस्थित हुए.बैठक में विभिन्न विषय चर्चा किया गया. इसमें सबसे महत्वपूर्ण विषय रहा न्याय यात्रा बारे में. वहीं विधायक ने कहा की झारखंड योद्धा हेमंत सोरेन के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा साजिश के तहत कार्रवाई के विरोध में न्याय यात्रा में सभी कार्यकर्ता एक जुट होकर न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए कई सारे सुझाव दिए. साथ ही सभी पंचायत में से अधिक से अधिक लोग इस न्याय यात्रा शामिल हों इसके लिए उचित दिशा निर्देश भी दिए. इसे भी पढ़ें : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-investigation-campaign-conducted-in-rampur-ring-road-recovery-of-rs-35-thousand-fine/">रांची:

रामपुर रिंग रोड में चला जांच अभियान, 35 हजार फाइन की वसूली
इस मौके पर झामुमो के केंद्रीय सदस्य आदित्य प्रधान, ललित मंडी, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, उपाध्यक्ष मदन मन्ना, नव कुंवर, रासबिहारी साव, उपाध्यक्ष सुरेन्द्र नाथ हांसदा, मुखिया चेतन मुंडा, उप प्रमुख मुन्ना होता, युवा नेता अरुण बारीक, सौमित्र ओझा, सुमित माईती, सुधांशु सीट, हिमांगशू सोम, जितेंद्र ओझा, खीतीश मुंडा, जगदीश साव, अजय गिरी, दीपक सिंह, सुभाष दलाई, बिशु ओझा, बापी साव, सुब्रतो पानी, नरेश मंडल, रिंकू प्रधान, निताई महतो, सुनील हेंब्रम, रसराज टुडू, साजन बेरा, गणेश हांसदा ,दुर्गा मन्ना, अर्जुन मुंडा ,पिंटू दत्त, अशोक नायक, लालटू दास, सुकुमार बेरा, मिहिर बड़ी, शंकर सिंह, बलराम पातर, विजय सेनापति, भीम टुडू, शिशिर दास, मिहिर बेरा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-womans-body-found-floating-in-the-river-crowd-gathered/">लातेहार

: नदी में तैरता मिला महिला का शव, लोगों का उमड़ा हुजूम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही