Search

 
 
 

घाटशिला : पुण्यतिथि पर याद किए गए शहीद सांसद सुनील महतो व प्रभाकर महतो

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : शनिवार को शहीद सांसद सुनील महतो एवं प्रभाकर महतो की 16वीं शहादत दिवस पर शहीद स्थल बाघुड़िया फुटबॉल मैदान में माल्यार्पण कर शहादत दिवस मनाया गया. मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता आस्तिक महतो एवं लाल्टु महतो ने तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सर्वप्रथम झामुमो नेता एवं अन्य लोगों ने महुलिया चौक स्थित शहीद सुनील महतो एवं प्रभाकर महतो की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इसके बाद शहीद प्रभाकर महतो के पैतृक गांव खड़ियाडीह में माल्यार्पण करने के बाद शहीद स्थल बाघुडिया फुटबॉल मैदान में शहीद स्थल पर नमन कर श्रद्धा सुमन अर्पित की. मौके पर आस्तिक महतो ने कहा कि सुनील दा की यादें आज भी ताजा है. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-forest-fire-increased-the-trouble-of-the-naxalites-gradually-the-naxalites-were-forced-to-retreat/">किरीबुरू

: जंगल की आग ने नक्सलियों की परेशानी बढ़ाई, धीरे-धीरे नक्सली पीछे हटने को मजबूर

सांसद के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी

नक्सलियों ने आज ही के दिन वर्ष 2007 में फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान गोलियों से छलनी कर दिया था. उनके साथ तत्कालीन झामुमो नेता प्रभाकर महतो की भी नक्सलियों ने हत्या कर दी थी. उनके शहादत पर हम सभी काफी दुखी हैं. उनकी कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इसके अलावा शाम को आंचलिक मैदान गालूडीह में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. जिसमें क्षेत्र के चारों विधायक शामिल होंगे. मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, सोनू अग्रवाल, रतन महतो, करुणाकर महतो सहित काफी संख्या में झामुमो नेता शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही