Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : व्यवहार न्यायालय में मन का मिलन पखवाड़ा शुरू

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देशानुसार सोमवार को अनुमंडल विधि सेवा समिति व्यवहार न्यायालय घाटशिला के प्रांगण में मन का मिलन पखवाड़े का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश केके शुक्ला, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुशीला सेरेंग तथा अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के अमित अल्डा ने किया. मन का मिलन पकवाड़ा कार्यक्रम 29 मई से 14 जून तक चलेगा. इस अवधि में अनुमंडल विधिक सेवा समिति फ्रंट ऑफिस अनुमंडल के सभी लीगल एड क्लीनिक में कार्यक्रम चलाए जाएंगे. कार्यक्रम में मध्यस्था के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा बताया गया कि वैसे अधिक से अधिक विवादों का समझौता से निपटारा किया जा सके. लोगों से यह भी अपील की गई कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/it-will-rain-in-ranchi-for-two-days-then-the-temperature-may-rise-up-to-five-degrees/">रांची

में दो दिन होगी बारिश, फिर बढ़ सकता है पांच डिग्री तक तापमान
मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश केके शुक्ला ने कहा कि बहुत सारे ऐसे मामले हैं जो कि छोटे-छोटे विवाद के कारण आपसी समझौता नहीं हो पा रहा है. इसके लिए पीएलवी पंचायत स्तर पर समझौता कराएं, नहीं होने पर अनुमंडल विधिक सेवा समिति व्यवहार न्यायालय घाटशिला में आकर उन मामलों का निपटारा कराएं जब दोनों पक्ष आमने-सामने होंगे तो निश्चित रूप से वैसे विवादों का निपटारा होना तय है. इसके लिए विधिक सेवा समिति द्वारा विद्वान वकीलों द्वारा मामले का निस्तारण किया जाएगा. सहायक लोक अभियोजक हर्षवर्धन सहित व्यवहार न्यायालय के कर्मचारी पीएलवी तथा लिटिगेट्स आदि मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही