Search

 
 
 

Ghatshila  : मार्क्सवादी चिंतक शिवदास घोष के स्मृति दिवस पर सभा आयोजित

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) :  एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) पार्टी के संस्थापक, विशिष्ट मार्क्सवादी चिंतक कामरेड शिवदास घोष के स्मृति दिवस के अवसर पर घाटशिला स्टडी सेंटर (लाल बंगला) में रविवार को स्मृति सभा आयोजित की गई. इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय कमेटी के सदस्य सह बिहार राज्य सचिव अरुण सिंह ने कहा कि आज पूरी समेत भारत में भी पूंजीवाद चरम संकट के दौर से गुजर रहा है. इसे भी पढ़ें :  Patamada">https://lagatar.in/patamada-uproar-among-women-in-the-camp-of-chief-minister-mainiyan-samman-yojana/">Patamada

: मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के कैंप में महिलाओं का हंगामा
बेरोजगारी, महंगाई, विस्थापन, कुपोषण, भुखमरी जैसी समस्याओं को लगातार जन्म दे रही है. कारपोरेट वर्ग द्वारा पोषित राजनीतिक दल विशेष कर भारतीय जनता पार्टी, जो केंद्र और विभिन्न राज्यों में सत्तासीन है, लगातार जन विरोधी नीतियां पारित कर रही है. आम जनता पर दमनकारी काला कानून थोप रही है. आम जनता कहीं बगावत न कर दे इसलिए जात, धर्म, प्रांतीयता के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा भी रही है. विपक्षी इंडिया गठबंधन भी चूंकि पूंजीपतियों के द्वारा पोषित है, इसलिए जहां भी राज्यों में सत्तासीन है वहां भी ऐसी ही जनविरोधी नीति अपनाकर चल रही है. इसे भी पढ़ें :  Chakradharpur">https://lagatar.in/chakradharpur-abhishekam-of-shivalinga-was-done-on-the-third-monday/">Chakradharpur

: तीसरी सोमवारी पर शिवलिंग का किया अभिषेक
झारखंड में भी यही राजनीति चल रही है. यहां भी जल जंगल जमीन पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है. रोजगार के नाम पर लोगों को छला जा रहा है. इस स्थिति में हमें शिवदास घोष को स्मरण करना चाहिए. उन्होंने कहा था कि चुनाव से सरकारें बदलती है, परंतु सत्ता में कोई परिवर्तन नहीं आता है. अर्थात सिस्टम में, नीतियों में कोई बदलाव नहीं होता है. आज की सभा की अध्यक्षता पार्टी के राज्य सचिव रबीन समाजपति ने की. इसके अलावा पार्टी के केंद्रीय कमेटी के सदस्य सपन चटर्जी भी उपस्थित थे. सभा में पार्टी राज्य कमेटी के सदस्य दीपक कुमार, विमल दास, रामलाल महतो, सुमित राय पनमोनी सिंह, लिलि दास, सनका महतो, धीरेन भगत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता झारखंड के विभिन्न जिलों से उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-camp-date-should-be-extended-till-20th-august-saryu/">Jamshedpur

: कैंप की तिथि 20 अगस्त तक बढ़ाई जाय – सरयू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही