Search

 
 
 

Ghatshila : धालभूमगढ़ प्रखंड क्षेत्र में विधायक ने किया तीन योजनाओं का शिलान्यास

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विधायक रामदास सोरेन ने विधायक निधि से धालभूमगढ़ प्रखंड की जुगीसोल पंचायत में दो पीसीसी पथ एवं नूतनगढ़ पंचायत मुंडकाटी फुटबॉल मैदान के सामने क्लब भवन निर्माण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया. तीनों योजना की लागत 17 लाख 29 हजार 300 रुपये है. शिलान्यास के मौके पर विधायक रामदास सोरेन ने कहा ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है. मांग पूरी होने पर ग्रामीण बहुत ही खुश हैं. राज्य सरकार हर क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है. उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया राज्य सरकार के जनहित कार्यों में अपनी सहभागिता निभाएं. इसे भी पढ़ें :  Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-book-review-competition-on-the-death-anniversary-of-rabindranath-tagore/">Ghatshila

  :  रबीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्यतिथि पर पुस्तक समीक्षा प्रतियोगिता
झारखंड में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का लाभ 21 वर्ष से 49 वर्ष तक की सभी माता बहनों को दिया जा रहा है. अबुआ आवास के नाम पर सभी जरूरतमंदों के बीच आवास आवंटित किया जा रहा है. शिक्षा पेयजल एवं स्वास्थ्य के संबंध में सरकार योजना बनाकर कार्य कर रही है. उन्होंने उपस्थित सभी ग्रामीणों को अभिवादन करते हुए धन्यवाद दिया. इस अवसर पर मुखिया चंपा रानी मुर्मू, ग्राम प्रधान परशुराम टुडू, ग्राम प्रधान रघुनाथ टुडू, ग्राम प्रधान साकिब अली, ग्राम प्रधान प्रणव महतो, ग्राम प्रधान लक्ष्यु राम हांसदा, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, कानू सामंत, मुखिया विक्रम टुडू, मुखिया अर्जुन मुर्मू, काली पद गोराइ, अर्जुन चंद्र हांसदा, चेतन मुर्मू, धीरेंद्र नाथ पाल, विनोद चौबे सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें :  Chaibasa">https://lagatar.in/chaibasa-demand-to-set-up-tribal-public-grievance-cell-at-panchayat-level/">Chaibasa

: पंचायत स्तर पर आदिवासी जन शिकायत कोषांग गठित करने की मांग
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही