Search

घाटशिला : विधायक ने एफसीआई गोदाम को उपलब्ध कराया 50 तिरपाल

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला विधायक रामदास सोरेन प्रखंड मुख्यालय स्थित एफसीआई गोदाम का छप्पर उड़ जाने की सूचना मिलते ही गुरुवार को गोदाम का निरीक्षण करने पहुंचे. उन्होंने तत्काल गोदाम को 50 तिरपाल उपलब्ध कराया. विधायक ने कहा कि गरीबों का अनाज बर्बाद ना हो इसे देखते हुए प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी संतोष कुमार को तिरपाल उपलब्ध कराया गया है. विधायक ने प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव को कहा की जल्द से जल्द गोदाम मरम्मत कार्य शुरू कराना सुनिश्चित करें. जो भी कमी हो उससे अवगत कराएं ताकि उसे पूरा किया जा सके. इसे भी पढ़ें : मझगांव">https://lagatar.in/mazgaon-there-is-no-water-in-the-river-rural-water-supply-scheme-closed-for-10-days/">मझगांव

: नदी में नहीं है पानी, ग्रामीण जलापूर्ति योजना 10 दिन से बंद

पानी की समस्या को दूर करने का दिया आश्वासन

ज्ञात हो कि प्रखंड क्षेत्र में पिछले दिनों आए आंधी तूफान में घाटशिला एफसीआई गोदाम का छप्पर उड़ गया था. इसकी जानकारी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने विधायक रामदास सोरेन को दी थी, एवं उचित व्यवस्था करने का आग्रह किया था. विधायक रामदास सोरेन ने संज्ञान में लेते हुए 50 तिरपाल उपलब्ध कराया. इसके अलावा गोदाम में काम करने वाले मजदूरों ने विधायक के समक्ष पेयजल की समस्या रखी. विधायक ने कहा कि जल्दी एफसीआई गोदाम के समीप चापाकल की व्यवस्था की जाएगी, ताकि गोदाम में काम करने वाले मजदूरों को पेयजल के लिए परेशान ना होना पड़े. इस मौके पर मुख्य रूप से काजल डॉन, करुणाकर महतो, वकील हमदम पार्वती मुर्मू सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp