Search

 
 
 

घाटशिला : विधायक रामदास सोरेन ने किया श्राद्ध कर्म में सहयोग

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : विधायक रामदास सोरेन ने गोपालपुर पंचायत के दाहीगोड़ा निवासी स्व. तपस विश्वास के श्राद्ध कर्म के लिए शुक्रवार को कार्यकर्ताओं से सहयोग राशि भिजवाया. झामुमो कार्यकर्ता काजल डॉन, विकास मजूमदार, अंपा हेम्ब्रम, मदन दलाई, प्रताप दास, नीलकमल महतो ने मृतक की पत्नी सीता विश्वास को सहयोग राशि दी. मौके पर काजल डॉन ने बताया कि पिछले 15 मई को हुई तेज आंधी पानी में विशाल पेड़ गिरने से दबकर तपन विश्वास की मौत हो गई थी. आर्थिक रूप से कमजोर परिवार को हर संभव मदद करने का विधायक ने भरोसा दिलाया है. इतना ही नहीं आश्रितों को तत्काल सहयोग के लिए आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से 4 लाख रुपया मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जल्द ही सीता विश्वास को मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-divisional-commissioner-manoj-kumar-will-take-charge-of-the-vice-chancellor-of-kolhan-university/">जमशेदपुर

: प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार संभालेंगे कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही