Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन बने यूसिल एसटी कर्मचारी संघ के संरक्षक

बैठक में विधायक सोमेश सोरेन को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक चुना गया. सोमेश सोरेन ने कहा कि यूसिल कर्मचारियों के हक और अधिकार की रक्षा हर हाल में की जाएगी.
Advertisement
Advertisement

Jadugora : घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन को यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ का संरक्षक बनाया गया है. इससे यूसिल के कर्मचारियों में उत्साह है. शनिवार को यूसिल गेस्ट हाउस में यूनियन की बैठक झामुमो के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रमुख संयोजक बाघराय मार्डी की अध्यक्षता में हई. बैठक में विधायक सोमेश सोरेन को सर्वसम्मति से संघ का संरक्षक चुना गया. सोमेश सोरेन ने कहा कि यूसिल कर्मचारियों के हक और अधिकार की रक्षा हर हाल में की जाएगी. वह जल्द ही यूसिल के सीएमडी डॉ कंचन आनंद राव से मुलाकात कर कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश करेंगे. 


बैठक में संघ के अध्यक्ष मनोरंजन महाली, महासचिव डी हांसदा, कार्यकारी महासचिव सृजन टुडू, दामू नाइक, सह सचिव मानिक चंद्र मुर्मू, लखन टुडू, सुनील दिग्गी, सुरजीत कुमार सोरेन, मिर्जा,सुधीर मुंडा, जितराई सोरेन, मंगल टुडू, कारा मुर्मू, लखन मार्डी, रामी हेंब्रम, गोमा सरदार, अजीत सोरेन, अनार मार्डी, जगबल सिंह सरदार मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही