Search

 
 
 

घाटशिला: देश परगाना बैजू मुर्मू की माता का निधन, विधायक व पंचायत प्रतिनिधियों ने दी श्रद्धांजलि

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey): देश परगाना बैजू मुर्मू की माता तथा पूर्व विधायक स्व. श्याम चरण मुर्मू की पत्नी कुईली मुर्मू (97) ने पावड़ा स्थित आवास पर बुधवार को अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर मिलते ही विधायक रामदास सोरेन अन्य पंचायत प्रतिनिधि श्रद्धांजलि देने उनके आवास पहुंचे. इसे भी पढ़ें: Lagatar">https://lagatar.in/lagatar-exclusive-ranchi-police-also-filed-chargesheet-against-two-dead-people-including-mudasir-who-died-in-ranchi-violence/">Lagatar

Exclusive : रांची हिंसा में मारे गये मुद्दसिर समेत दो मृत लोगों के खिलाफ भी रांची पुलिस ने दाखिल कर दी चार्जशीट

स्‍व. कुईली मुर्मू के पति का घाटशिला के विकास में काफी योगदान रहा: विधायक

रामदास सोरेन ने बताया कि स्‍व. कुईली मुर्मू के पति स्‍व. श्याम चरण मुर्मू 1957 में विधायक थे. घाटशिला क्षेत्र के विकास में उनका काफी योगदान रहा. घाटशिला महाविद्यालय की स्थापना पर उन्‍होंने अहम भूमिका निभाई थी.

इन्‍होंने भी दी श्रद्धांजलि

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, प्रमुख सुशीला टूडू, पूर्व प्रमुख हीरामनी मुर्मू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, झामुमो नेता जगदीश भगत, विकास मजूमदार, रामदास हांसदा आदि उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cm-reaches-giridih-guard-of-honor-given-at-bodo-airport/">गिरिडीह

: गिरिडीह पहुंचे सीएम, बोड़ो हवाई अड्डे पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही