Search

 
 
 

Lagatar Exclusive : रांची हिंसा में मारे गये मुद्दसिर समेत दो मृत लोगों के खिलाफ भी रांची पुलिस ने दाखिल कर दी चार्जशीट

 
Vinit Upadhyay 
Ranchi : रांची पुलिस ने दो मृतकों के विरुद्ध चार्जशीट दायर कर दी है. मामला रांची हिंसा के समय डेली मार्केट थाना में दर्ज केस से जुड़ा हुआ है. केस के आइओ प्रदीप कुमार केसरी ने हिंसा के दौरान मृत मो मुद्दसिर और मो साहिल के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल कर दी है. रांची हिंसा के बाद डेली मार्केट थाना में कांड संख्या 16/2022 दर्ज किया गया है. जिसका अनुसंधान अब भी जारी है. इस केस में सैकड़ों लोग अभियुक्त हैं. जांच के क्रम में पुलिस ने CJM कोर्ट में जो चार्जशीट दाखिल की है वह पुलिस की संजीदगी पर सवाल खड़ा कर रहा है. इस कांड के जांच अधिकारी (IO) ने क़रीब एक दर्जन आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल की है. जिसमें मो मुद्दसिर और मो साहिल भी शामिल है. जिनकी मेन रोड हिंसा के दौरान मृत्यु हो गई थी.
इसे भी पढ़ें - अररिया">https://lagatar.in/araria-birth-of-a-wonderful-child-heart-lungs-and-liver-are-outside-the-body/">अररिया

: अद्भुत बच्चे का जन्म, हार्ट, लंग्स और लिवर है शरीर के बाहर

10 जून को रांची के मेन रोड में हुई थी हिंसा 

बता दें कि 10 जून को झारखंड के रांची में जमकर बवाल हुआ था. हंगामा तोडफोड़ और आगजनी के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद तक कर दी गई थी. रांची में ​​​​​​जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा की घटना हुई थी. हिंसा के दौरान दो लोगो की मौत हो गई थी, साथ ही 12 से अधिक लोग घायल भी हुए थे. इस घटना में पुलिस के कई पदाधिकारी और जवान भी घायल हुए थे. लेकिन सबसे आश्चर्य की बात यह है कि जिस मो मुद्दसिर की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने पुलिस को ही हत्यारा बताया था. रांची पुलिस ने उसके ख़िलाफ़ भी चार्जशीट दायर कर दी. फिलहाल रांची हिंसा मामले की जांच वरीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम कर रही है.
इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-shivchandra-ram-can-become-rjd-state-president-discussion-intensified/">पटना

: RJD प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं शिवचंद्र राम! चर्चा तेज
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही