Search

 
 
 

पटना : RJD प्रदेश अध्यक्ष बन सकते हैं शिवचंद्र राम! चर्चा तेज

 
Patna : आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के इस्तीफे के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने की चर्चा तेज हो गयी है. अब्दूल बारी सिद्दिकी के बाद पूर्व मंत्री और RJD नेता शिवचंद्र राम का नाम भी इस चर्चा में शामिल हो गया है. शिवचंद्र राम का नाम तब चर्चा में आया जब आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने सिंगापुर रवाना होने से पहले उन्हें मुलाकात के लिए दिल्ली बुलाया. मंगलवार को मीसा भारती की दिल्ली स्थित आवास में शिवचंद्र राम और लालू यादव की मुलाकात हुई. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लालू यादव ने उन्हें प्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के लिए कहा है. इसकी औपचारिक घोषणा मोकामा और गोपालगंज उपचुनाव के बाद हो सकता है. इसे भी पढ़ें - गोवा">https://lagatar.in/goa-mig-29k-fighter-of-indian-navy-crashes-crashes-over-sea/">गोवा

: भारतीय नौसेना का मिग-29K फाइटर दुर्घटनाग्रस्त, समुद्र के ऊपर हुआ क्रैश

पिछड़ी जाती से बड़ा चेहरा हैं शिवचंद्र राम 

शिवचंद्र राम बिहार में पिछड़ी जाति से आते हैं और एक बड़ा चेहरा माने जाते हैं. वह पूर्व खेल मंत्री रह चुके हैं.  कुशेश्वरस्थान में हुए बिहार विधानसभा उपचुनाव में पार्टी ने उन्हें चुनाव प्रभारी बनाया था. आरजेडी यहां चुनाव हार जरूर गया था लेकिन जिस तरह से पार्टी ने यहां मुकाबला किया, उसके बाद पार्टी में शिवचंद्र राम का कद बढ़ा था. इसे भी पढ़ें - केरल">https://lagatar.in/kerala-cm-vijayan-and-tamil-nadu-cm-stalin-appeal-to-pm-modi-no-efforts-should-be-made-to-impose-hindi-on-us/">केरल

के CM विजयन और तमिलनाडु के सीएम स्टालिन की पीएम मोदी से अपील, हम पर हिंदी थोपने के प्रयास न किये जायें

पार्टी भी छोड़ सकते हैं जगदानंद सिंह

गौरतलब है कि सुधाकर सिंह के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद से ही जगदानंद सिंह नाराज बताये जा रहे हैं. कहा जा रहा है कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है. वहीं 9 और 10 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित आरजेडी की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे. ऐसा कहा जा रहा है कि आरजेडी प्रदेश अध्यक्ष पद छोड़ने के साथ-साथ वो पार्टी भी छोड़ सकते हैं. इसे भी पढ़ें - दुमका">https://lagatar.in/dumka-dead-body-of-tribal-girl-found-hanging-from-tree-was-missing-for-many-days/">दुमका

: फिर पेड़ से लटका मिला आदिवासी लड़की का शव, आ रही दुर्गंध [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही