Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : आजादी का अमृत महोत्सव के तहत बांटा गया राष्ट्रीय ध्वज

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आजादी की 75वीं वर्षगांठ वृहद रूप से मनाने को लेकर बुधवार को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह के द्वारा हर घर झंडा के लिए मऊभंडार पंचायत, कशीदा पंचायत, घाटशिला पंचायत में लोगों के बीच झंडे का वितरण किया. इस मौके पर राजकुमार सिंह ने कहा 2014 से पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक "नया भारत" बनाया जा रहा है. वर्ष 2014 के बाद से विदेशों में भारत का कद बढ़ा है, तब से विश्व स्तर पर भारतीय ध्वज का सम्मान बढ़ा है, क्योंकि तिरंगा हमारी आन, बान और शान` है. सभी से अपील किया गया कि 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों में तिरंगा स्थापित कर स्वाधीनता पर्व मनाएं. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-situation-of-kharif-crops-in-west-singhbhum-district-is-critical-farmers-worried/">चाईबासा

: पश्चिमी सिंहभूम जिला में खरीफ फसलों की स्थिति गंभीर, किसान चिंतित
इस मौके पर मुख्य रुप से मंडल अध्यक्ष राहुल पांडेय, मुखिया निताई मुंडा, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडे, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, मंडल मंत्री सिद्धार्थ शर्मा, मंडल कोषाध्यक्ष प्रतीक सोनी, मंडल उपाध्यक्ष सुभाष बनर्जी, मंडल उपाध्यक्ष सुखेंन दास, मंडल मंत्री पूजा सिंह, भाजपा नेता हीरा सिंह, सुजन कुमार मन्ना, प्रदीप साव, पंचायत के सभी वार्ड सदस्य एवं काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही