Search

 
 
 

घाटशिला : एनसीसी कैडेटों ने सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर चलाया सफाई अभियान

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला महाविद्यालय की एनसीसी इकाई द्वारा रविवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर घाटशिला-स्टेशन रोड स्थित नेताजी की प्रतिमा स्थल पर सफाई अभियान चलाया. एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट महेश्वर प्रमाणिक के नेतृत्व में कैडेटों ने प्रतिमा एवं प्रतिमा स्थल के आसपास साफ-सफाई की. एनसीसी के इस अभियान की सराहना करते हुए प्राचार्य डॉ. आर के चौधरी ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में जिन नेताओं का नाम बेहद आदर एवं सम्मान के साथ लिया जाता है उनमें प्रमुख हैं सुभाष चंद्र बोस. इसे भी पढ़ें : नेताजी">https://lagatar.in/special-on-netajis-birth-anniversary-hazaribagh-has-deep-memories-of-subhash-chandra-bose/">नेताजी

की जयंती पर विशेष : हजारीबाग से सुभाषचंद्र बोस की जुड़ी हैं गहरी यादें

इस मौके पर ये लोग हुए शामिल

इस मौके पर कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संदीप चंद्रा, समीर कुमार राय, रघुनाथ मुर्मू, वरिष्ठ एनसीसी कैडेट यदुनाथ सोरेन, मेघनाथ सोरेन, अनीता सोरेन, रानीका हांसदा, प्रदीप सोरेन, लकी बेसरा, मल्हो मुर्मू, बहारानी सोरेन, फुलमनी मुर्मू, कैडेट विमला मुर्मू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही