Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डुमरिया : नाबालिग लड़की को भगाने के दो आरोपी गिरफ्तार

Dumaria : डुमरिया थाना प्रभारी के नेतृत्व में मंगलवार को छापामारी कर एक नाबालिग लड़की के अपहरण के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नाबालिग के परिजनों ने डुमरिया थाना में लड़की के लापता होने की शिकायत की थी. विगत पांच फरवरी से नाबालिग लापता थी. परिजनों ने पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार से भी नाबालिग युवती की खोजबीन में मदद की अपील की थी. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-soil-conservation-department-distributed-pump-sets-among-23-farmers/">चक्रधरपुर

: भूमि संरक्षण विभाग ने 23 कृषकों के बीच बांटे पंप सेट

गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर से नाबालिग युवती को बरामद किया

थाना प्रभारी ने गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर से नाबालिग युवती को बरामद किया. शादी की नियत से अपहरण करने की बात सामने आई है. इस संबंध में नाबालिग के पिता के बयान पर पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपी जमशेदपुर निवासी निलय भकत और उसके सहयोगी रोहित पाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. नाबालिग लड़की को मेडिकल जांच के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही