Search

 
 
 

घाटशिला : सिंचाई नाला में डूबने से डेढ़ वर्षीय बच्चे की मौत

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : मुसाबनी थाना क्षेत्र के परुलिया गांव के समीप पुतगाड़ियां टोला निवासी भुगलू बेसरा का डेढ़ वर्षीय बच्चा शुक्रवार की सुबह सिंचाई नाला में डूब गया. इससे उसकी मौत हो गई. बच्चे के मौसेरे भाई बुद्धेश्वर मार्डी ने बताया कि घर के लोग खेत पर गए हुए थे. महिलाएं घर में काम कर रही थी. बाहर बच्चों के साथ वह भी खेलने चला गया. खेलते-खेलते कब सिंचाई नाले में जाकर गिर गया, पता नहीं चला. इसे भी पढ़ें : कर्ज">https://lagatar.in/now-banks-will-not-be-able-to-charge-arbitrary-interest-on-default-in-loan-payment-rbi-instructions/">कर्ज

भुगतान में चूकने पर अब बैंक नहीं वसूल पायेंगे मनमाना ब्याज, RBI का निर्देश
बाद में खोजबीन करने पर देखा कि नाले में गिरा हुआ है. उसे उठाकर तत्काल डुमरिया सीएचसी ले जाया गया. वहां के चिकित्सक ने घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. अनुमंडल अस्पताल की चिकित्सक डॉ. मीरा मुर्मू ने जांच के उपरांत बच्चे को मृत घोषित कर दिया. बच्चे की मौत की खबर सुनते ही अनुमंडल अस्पताल के बाहर परिजनों का रो-रो होकर बुरा हाल है. वाहन की व्यवस्था कर बच्चे के शव को लेकर परिजन घर रवाना हो गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही