Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : शिलान्यास के एक वर्ष बाद सड़क मरम्मत कराने भूले

Advertisement
Advertisement
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : बुरुडीह से झाटीझरना तक सड़क मरम्मत कार्य का शिलान्यास एक वर्ष पूर्व हुआ था. लेकिन अभी तक कोई काम शुरू नहीं हो पाया है. इससे ग्रामीणों में काफी नाराजगी है. बरसात के कारण सड़क पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गई है. इस सड़क से घाटशिला के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल बुरूडीह डैम, धरागिरी जलप्रपात एवं प्रसिद्ध शिव मंदिर काशीडांगा जाया जाता है. वर्तमान में सड़क की हालत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है. इसके कारण ग्रामीण मुख्यालय नहीं जा पाते हैं. पिछले वर्ष जुलाई माह में सांसद एवं विधायक द्वारा शिलान्यास किया गया था. क्षेत्र के लोगों की उम्मीद जगी थी कि मरम्मत हो जाने से पर्यटकों के साथ ग्रामीणों को भी सुविधा होगी. इसे भी पढ़ें :चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-auction-of-players-for-chakulia-premier-league-begins-117-auctioned/">चाकुलिया

: चाकुलिया प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी शुरू, 117 की हुई नीलामी

उपायुक्त ने कार्य पर रोक लगा दी है - ठेकेदार

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/08/shilanyash-marmat-2-1-350x233.jpg"

alt="" width="350" height="233" /> ग्रामीणों को ठेकेदार ने बताया कि उपायुक्त ने कार्य पर रोक लगा दी है. बासाडेरा एवं डाईनमारी के ग्रामीणों ने सड़क मरम्मतीकारण कराने के लिए विधायक एवं उपायुक्त के नाम हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन उत्क्रमित उच्च विद्यालय झाटीझरना के उर्दू शिक्षक डॉ. कमर अली एवं मनीष कुमार ओझा को दिया. दोनों शिक्षक ने ठेकेदार सुजीत सिंह के साथ जमशेदपुर जाकर विधायक एवं उपायुक्त को सड़क मरम्मत शुरू करने के लिए आवेदन सौंपा. विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कार्य शुरू कराने के लिए उपायुक्त से बात करेंगे. ज्ञात हो कि 114 करोड़ से अधिक की लागत से ऑनलाइन शिलान्यास केंद्रीय मंत्री ने कई माह पूर्व भी किया था. परंतु धरातल पर कार्य देखने को नहीं मिल रहा है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-condition-of-saranda-villages-has-not-improved-even-after-receiving-crores-of-rupees-in-revenue/">किरीबुरू

: करोड़ों-अरबों रुपये राजस्व प्राप्ति के बाद भी नहीं सुधरे सारंडा के गांवों के हालत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही