Search

 
 
 

घाटशिला : पंसस ने अधिकारियों को बताई अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सभागार में सोमवार को प्रमुख सुशीला टुडू की अध्यक्षता में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई. समिति सदस्यों की बैठक में विभिन्न विभागों के पदाधिकारी तथा प्रतिनिधि शामिल थे. पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में बिजली, पेयजल, बाल विकास परियोजना एवं स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याएं बैठक में चर्चा का विषय बना रहा. सर्वप्रथम बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से जानकारी ली गई की विभाग द्वारा कई योजनाओं को बंद कर दिया गया है उसके एवज में क्या-क्या नई योजनाएं शुरू की गई हैं. इसे भी पढ़ें : मोबाइल">https://lagatar.in/post-mortem-of-the-girl-child-in-the-light-of-mobile-torch-the-answer-of-cs-will-be-surprised/">मोबाइल

टॉर्च की रोशनी में बच्ची का पोस्टमार्टम, सीएस का जवाब कर देगा हैरान

योजनाओं की जानकारी सीडीपीओ सुप्रिया कुमारी ने उपलब्ध कराई

योजनाओं की विस्तृत जानकारी सीडीपीओ सुप्रिया कुमारी ने उपलब्ध कराई साथ ही पावड़ा पंचायत की मुखिया सह मनोनीत सदस्य पार्वती मुर्मू ने कहा कि मारवाड़ी हिंदी प्लस टू उच्च विद्यालय काफी जर्जर स्थिति में है इसकी मरम्मत कराई जाए साथ ही साथ पावड़ा 1 तथा 2 आंगनबाड़ी केंद्र कि खराब चापाकल की मरम्मति भी तत्काल कराई जाए. इसके अलावा गालूडीह पंचायत समिति सदस्य ने स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की कमी का मामला उठाया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंकर टुडू ने बताया कि चिकित्सकों की कमी के कारण एडिशनल हेल्थ सेंटर पर रोटेशन के आधार पर चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जाती है. इसके कारण थोड़ी परेशानी हो रही है जल्द इसका समाधान कर लिया जाएगा. इसे भी पढ़ें : बंदगांव:">https://lagatar.in/bandgaon-the-child-suffering-from-kidney-disease-was-taken-to-the-hospital-by-the-social-worker-the-process-of-treatment-started/">बंदगांव:

किडनी रोग से ग्रसित बच्चे को समाजसेवी ने पहुंचाया अस्पताल, इलाज की प्रक्रिया शुरू  

अन्य समस्याओं से संबंधित मामले भी बैठक में उठे

इसके साथ ही विद्युत विभाग पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से संबंधित कई मामले बैठक में उठाए गए. जिसका समाधान जल्द करने का संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने सदस्यों को दी. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव, अंचलाधिकारी राजीव कुमार, घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता, मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार, उपप्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, पंचायत समिति सदस्य विजय पांडेय सहित अन्य समिति सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही