Search

 
 
 

घाटशिला : स्वर्णरेखा नदी किनारे पुलिस का छापा, अवैध देशी शराब भट्टी को किया ध्वस्त

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस की टीम ने अमाईनगर स्थित स्वर्णरेखा नदी किनारे पर संचालित अवैध देशी महुआ शराब भट्टी काे ध्वस्त कर दिया. पुलिस ने मौके से करीब 150 लीटर अवैध जावा महुवा बरामद की जिसे नष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही शराब बनाने के लिए उपयाेग में आने वाले की समानाें काे जब्त किया गया है. हालांकि इस कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति की गिरफ्तारी नहीं हुई है.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mangos-gabbar-was-murdered-for-ten-lakhs/">जमशेदपुर

: दस लाख के लिये की गयी थी मानगो के गब्बर की हत्या
एक माह के अंदर अमाईनगर क्षेत्र में पुलिस अब तक चार बार छापामारी कर अवैध देशी शराब बनाने वाली भट्ठी काे ध्वस्त कर चुकी है. लेकिन पुलिस के जाते ही यहां फिर से शराब का अवैध कारोबार शुरू हो जाता है. पुलिस भी हैरान है कि अमाईनगर नदी किनारे अवैध शराब भट्टी पर पूर्ण रूप से अंकुश नहीं लगाया जा सका है. अभियान में घाटशिला थाना प्रभारी शंभू प्रसाद गुप्ता, एसआई राज कुमार सिंह, एएस मुन्ना ठाकुर समेत पुलिस बल शामिल थे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही