Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

घाटशिला : प्रणवानंद उच्च विद्यालय बड़ाजुड़ी को मिली स्थायी प्रस्वीकृति

Ghatshila (Rajesh Chowbey) : झारखंड सरकार ने घाटशिला प्रखंड अन्तर्गत भारत सेवाश्रम संघ प्रणवानंद उच्च विद्यालय बड़ाजुड़ी को स्थायी प्रस्वीकृति प्रदान कर दी है. जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने बताया कि इस सबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने पत्र जारी कर सूचित किया है. उन्होंने बताया कि लंबे संघर्ष के बाद विद्यालय को स्थायी प्रस्वीकृति स्थापना के 35 साल बाद मिली है. इसे">https://lagatar.in/adityapur-golden-jubilee-and-silver-jubilee-batch-students-met-at-alumni-meet-in-nit-2/">इसे

भी पढ़ें : आदित्यपुर : एनआईटी में गोल्डेन जुबिली व सिल्वर जुबली बैच के छात्र एलुमनी मीट में मिले

विद्यालय को वित्तीय सहायता मिलने का रास्ता साफ 

सरकार से 2008 में विद्यालय को स्थापना की अनुमति मिली थी. उन्होंने बताया कि क्षेत्र के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. ग्रामीणों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई. दामपाड़ा क्षेत्र के सैकड़ो छात्र प्रति वर्ष शिक्षा ग्रहण करने के लिए नामांकन लेते है. अब विद्यालय को वित्तीय सहायता मिलने का रास्ता साफ हो गया है. इसके आलावा छात्रों को भी सभी तरह की सरकारी सुविधा मिलने लगेगी. स्थायी प्रस्वीकृति मिलने की खबर मिलते ही विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, शिक्षको और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई. सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, जितराय टुडू, घासीराम भकत लागातार प्रयासरत थे. इसे भी पढ़ें :घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-discussion-on-water-tap-scheme-in-special-gram-sabha-at-pavda-panchayat-bhawan/">घाटशिला

: पावड़ा पंचायत भवन में विशेष ग्राम सभा में जल नल योजना पर हुई चर्चा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही