Search

 
 
 

Ghatshila : घाटशिला कॉलेज के 64वां स्थापना दिवस समारोह को लेकर चल रही तैयारी

 
Ghatshila (Rajesh Chowbey) : घाटशिला कॉलेज का 64वां स्थापना दिवस सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. इसकी तैयारी जोरों पर है. विद्यार्थी कॉलेज परिसर की साफ सफाई करने में लगे हैं. दूसरी तरफ सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति हेतु विद्यार्थी अभ्यास कर रहे हैं. टाटा स्टील के ट्राइबल कल्चरल सोसायटी द्वारा दसाई नृत्य प्रस्तुत की जाएगी जो आकर्षण का केंद्र बनेगा. प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने शनिवार को इस आयोजन को लेकर बनी उप समितियों में मुख्य द्वार सजा समिति, मंच पंडाल व्यवस्था समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति समिति एवं भोजन व्यवस्था समिति के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी का भी जायजा लिया. इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-bjmo-condemns-chief-ministers-statement-related-to-demographic-change/">Jamshedpur

: मुख्यमंत्री के डेमोग्राफिक बदलाव से जुड़े बयान की भाजमो ने निंदा की
समारोह के उद्घाटन में 64 दिए जलाए जाएंगे. कॉलेज के संस्थापकों में श्याम चरण मुर्मू, अभय पदो मुखर्जी, स्वामी पूर्णानंद महाराज, अतुल कृष्ण बोस, कृष्णा चौबे, बृजनंदन किशोर के साथ भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा. सभी अतिथियों का स्वागत पारंपरिक रीति रिवाज के साथ भव्यता पूर्वक करने की तैयारी है. इसे भी पढ़ें :  Bahragora">https://lagatar.in/bahragora-former-health-minister-expressed-gratitude-on-getting-approval-for-the-new-railway-line/">Bahragora

: नई रेल लाइन स्वीकृति मिलने पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री ने जाताया आभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही